फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Indefinite strike of private buses in Sasaram from tomorrow, increased problems for passengers

Bihar News: सासाराम में प्राइवेट बसों की कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 11 Jun 2025 08:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 08:17 PM IST
सार

Sasaram News: बस ओनर एसोसिएशन ने कहा कि 12 जून से जिले में प्राइवेट बसों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। एसोसिएशन ने बताया कि जिला प्रशासन के तुगलकी फरमान के आलोक में यातायात पुलिस शहर की सड़कों पर यात्री बसों का खदेड़-खदेड़ कर चालान काट रही है जबकि बसों के सारे कागजात अद्धतन है।

विज्ञापन
Bihar News: Indefinite strike of private buses in Sasaram from tomorrow, increased problems for passengers
बस स्टैंड में खड़ी बसें

विस्तार

यात्री बसों से यातायात पुलिस द्वारा काटे जा रहे चालान का रोहतास जिला बस ओनर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है। जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में यातायात पुलिस द्वारा शहर की सड़कों पर अवैध रूप से खड़े यात्री बसों का चालान काटा जा रहा है, जिसके खिलाफ अब एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन

 
बस एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल
रोहतास जिला बस ओनर एसोसिएशन के सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि 12 जून से जिले में प्राइवेट बसों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। एसोसिएशन ने बताया कि जिला प्रशासन के तुगलकी फरमान के आलोक में यातायात पुलिस शहर की सड़कों पर यात्री बसों का खदेड़-खदेड़ कर चालान काट रही है जबकि बसों के सारे कागजात अद्धतन है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पारिवारिक कलह ने निगलीं तीन जिंदगियां, मां ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बाईपास निर्माण में देरी से बसों का शहर में प्रवेश
एसोसिएशन ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में सभी यात्री बसों का बेदा स्थित नए बस स्टैंड से ही परिचालन हो रहा है, लेकिन बाईपास सड़क के निर्माण नहीं होने से कई रूटों की बसों को शहर से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान यातायात पुलिस मनमाने ढंग से बसों का चालान काट रही है।

 
बसों के ठहराव के लिए नहीं दी गई जगह
बस मालिकों का कहना है कि करगहर, कोचस, बक्सर, आरा, बिक्रमगंज, पटना आदि को जाने वाली बसें शहर से होकर गुजरती हैं, जिसके कारण यात्री बस स्टैंड तक नहीं पहुंचते हैं। वहीं, बसों के ठहराव के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर में स्थल भी चिन्हित नहीं किया गया है। लिहाजा इन जगहों को जाने वाले यात्री बसों का शहर में आने का इंतजार करते हैं और जब यात्रियों को बैठाया जाता है तो यातायात पुलिस द्वारा चालान काटा जाता है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: नई नवेली दुल्हन टॉयलेट गई... फिर कभी न लौटी; शादी के बाद MP के युवक संग बिहार में इतना बड़ा धोखा

सभी रूटों पर बसों का परिचालन बंद
एसोसिएशन ने कहा कि कल से जिले के सभी रूटों पर प्राइवेट बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात पुलिस के रवैए से बस मालिकों के समक्ष वित्तीय संकट उत्पन्न हो गया है और वाहन को मेंटेन रखना व सरकार को राजस्व देना भी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed