फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sasaram: Bride absconds with Rs 2.5 lakh cash-jewellery just hours after marriage, MP youth cheated in Bihar

Bihar News: नई नवेली दुल्हन टॉयलेट गई... फिर कभी न लौटी; शादी के बाद MP के युवक संग बिहार में इतना बड़ा धोखा

Wed, 11 Jun 2025 06:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 06:42 PM IST
सार

Sasaram News: सासाराम में शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन ढाई लाख रुपये और गहने लेकर फर्जी परिवार संग चंपत हो गई। यह बुरी घटना एमपी के युवक संग बिहार में घटी। वह ग्वालियर से सासाराम अपना विवाह करने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Sasaram: Bride absconds with Rs 2.5 lakh cash-jewellery just hours after marriage, MP youth cheated in Bihar
न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचा पीड़ित परिवार

विस्तार

शादी का सपना लेकर बिहार पहुंचे मध्य प्रदेश के एक युवक की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी के महज कुछ घंटों बाद ही उसकी नवविवाहिता पत्नी ढाई लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गई। यह घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के धर्मशाला मोड़ स्थित एक लॉज में घटित हुई, जहां पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलासर गांव निवासी मोनू राज शिवहरे ने बिहार के तिलौथू निवासी काजल कुमारी से विवाह किया था। यह रिश्ता एक स्थानीय दलाल के माध्यम से जुड़ा था, जिसमें मोनू ने ढाई लाख रुपये नकद देकर शादी तय की थी। मंगलवार की शाम को विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद, नवविवाहिता दुल्हन टॉयलेट जाने के बहाने कमरे से निकली और फिर कभी वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

 
दुल्हन के साथ गायब हुआ फर्जी परिवार
शादी के बाद जब दुल्हन काफी देर तक कमरे में नहीं लौटी, तब दूल्हे और उसके परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसी बीच लड़की के साथ आए कथित चाचा, मामा और बहन भी मौके से लापता हो गए। जल्द ही यह साफ हो गया कि मोनू को एक संगठित गिरोह द्वारा ठगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: अब सरकारी शिक्षक बना डॉक्टर, सोशल मीडिया पर इलाज की तस्वीरें वायरल; स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
 
थाने पहुंचा दूल्हा, नकली चाची हिरासत में
घटना के बाद रोते-बिलखते मोनू राज शिवहरे सासाराम नगर थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की और दूल्हे की निशानदेही पर एक संदिग्ध महिला राजो देवी को हिरासत में लिया है, जो करगहर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।
 
स्थानीय महिला की भूमिका आई संदेह के घेरे में
इस पूरे मामले में तकिया मोहल्ला निवासी पिंकी देवी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पीड़ित मोनू के अनुसार, पिंकी देवी ने ही शादी कराने की एवज में उससे ढाई लाख रुपये नकद लिए थे और पूरे फर्जी आयोजन को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर क्षेत्र में लड़कियों की भारी कमी है, जिसके चलते कई युवक आजीवन अविवाहित रह जाते हैं। इसी कमी का फायदा उठाकर दलालों ने उन्हें बिहार आकर शादी करने का झांसा दिया था।

 
गिरोह की सक्रियता से परेशान है पुलिस प्रशासन
सासाराम सहित आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के शादी कराने वाले गिरोह की सक्रियता पहले भी उजागर हो चुकी है। ये गिरोह गरीब लड़कियों को पैसे के लालच में इस्तेमाल करते हैं और उन्हें फर्जी परिवार बनाकर दूसरे राज्यों में 'दुल्हन' के रूप में भेजते हैं। शादी के बाद, लड़की और उसके तथाकथित परिजन दूल्हे के पैसे और गहने लेकर फरार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Accident Today: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुनपुन नदी पुल की रेलिंग तोड़कर 100 फीट नीचे गिरा, चालक की मौके पर मौत
 
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सासाराम नगर थाना पुलिस का कहना है कि पूछताछ और सबूतों के आधार पर जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले का खुलासा होते ही शहर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि कैसे मासूम लोग धोखेबाज गिरोहों के जाल में फंस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed