फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Banka News: Mother commits suicide by jumping into a well with two innocent children over family feud

Bihar News: पारिवारिक कलह ने निगलीं तीन जिंदगियां, मां ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान

Wed, 11 Jun 2025 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Jun 2025 07:26 PM IST
सार

Banka News: मृतका के भाई सुंदर यादव ने बताया कि उनकी बहन के साथ लंबे समय से घरेलू हिंसा हो रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही बहनोई चंदन यादव ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए कहा था कि सुजीता मां से झगड़ा कर रही है, जाकर उसे समझाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

विज्ञापन
Banka News: Mother commits suicide by jumping into a well with two innocent children over family feud
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के बियाही गांव से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ गांव के ही एक कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव कुएं से बरामद किए गए हैं। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, स्थानीय प्रशासन जांच में जुट गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बियाही मोड़ निवासी चंदन यादव की 25 वर्षीय पत्नी सुजीता देवी के रूप में हुई है। उसके साथ पांच वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और 15 माह की पुत्री भवानी कुमारी के शव भी कुएं से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: नई नवेली दुल्हन टॉयलेट गई... फिर कभी न लौटी; शादी के बाद MP के युवक संग बिहार में इतना बड़ा धोखा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विवाद के बाद घर से निकल गई थी महिला
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को सुजीता देवी का अपनी सास के साथ घास काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर निकल गई थी। परिजनों को लगा कि वह कुछ समय बाद लौट आएगी, लेकिन बुधवार सुबह गांव के बहियार स्थित एक कुएं में एक बच्चे का शव तैरते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और खुद भी कुएं से शव निकालने में जुट गए। कुछ ही देर में कुएं से तीनों के शव बरामद कर लिए गए। यह दृश्य इतना मर्मांतक था कि मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। शव मिलने की सूचना पर गांव में अफरातफरी मच गई।
 
पति करता था मारपीट, पंचायत में हुआ था मामला
मृतका के भाई सुंदर यादव ने मीडिया को बताया कि उनकी बहन के साथ लंबे समय से घरेलू हिंसा हो रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही बहनोई चंदन यादव ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए कहा था कि सुजीता मां से झगड़ा कर रही है, जाकर उसे समझाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
 
सुंदर यादव के मुताबिक, चंदन अक्सर सुजीता को पीटता था। इस मुद्दे को लेकर पिछले सावन महीने में गांव की पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें मुखिया और सरपंच की मौजूदगी में चंदन से एक बांड भरवाया गया था कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा। इस मामले की सूचना थाना को भी दी गई थी।


यह भी पढ़ें- Accident Today: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुनपुन नदी पुल की रेलिंग तोड़कर 100 फीट नीचे गिरा, चालक की मौके पर मौत
 
सास-ससुर फरार, पति मुंबई में करता है नौकरी
घटना के बाद से मृतका की सास और ससुर शंकर यादव घर से फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, पति चंदन यादव फिलहाल मुंबई में एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। मृतका का मायका जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में पड़ता है। परिजनों ने चांदन पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
 
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही चांदन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। चांदन थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed