फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Ishan kishan statement on kirti jha azad temple visit of cricket t20 world cup bihar news

Cricket T20 World Cup: कीर्ति आजाद के मंदिर वाली बात पर ईशान बोले- ऐसे फालतू विषय पर मत पूछिए, जीत पर बात करें

Tue, 10 Mar 2026 03:59 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 10 Mar 2026 03:59 PM IST
सार

Ishan Kishan : विश्व कप में धमाल मचाने के बाद अपने राज्य लौटे ईशान किशन ने वर्ल्ड कप की जीत पर खूब सारी बातें की। बताया कि कैसे परफॉर्मेंस से बिहार में खिलाड़ी प्रेरित होंगे। उन्होंने कीर्ति आजाद को लेकर पूछे सवाल पर अलग ही जवाब दे दिया।

विज्ञापन
Ishan kishan statement on kirti jha azad temple visit of cricket t20 world cup bihar news
क्रिकेटर ईशान किशन का स्वागत करतीं मंत्री श्रेयसी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्टार ईशान किशन मंगलवार दोपहर पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी उनसे मुलाकात की। बिहार सरकार की ओर से उन्हें बधाई दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ईशान किशन ने कहा कि इंडिया टीम जीती है, काफी अच्छा लग रहा। हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि आज टीम इंडिया ने तीसरी बार T20 फॉर्मेट में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। मेरी कोशिश रहेगी कि हमलोग इस खिताब को बरकरार रखें। और, भी बेहतर खेल दिखाएं ताकि युवाओं को प्रेरणा मिले। टीम इंडिया ऐसे ही जीतते रहे। 

विज्ञापन


कृति आजाद के बयान पर क्या कहा?
ईशान ने कहा कि हमलोग जितना अच्छा खेलेंगे, आने वाली पीढ़ी उससे प्रेरणा लेगी। मैं चाहता हूं कि युवा अधिक से अधिक इस खेल में आएं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के मंदिर जाने वाले सवाल पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस सवाल का कोई स्तर ही नहीं है। मैं इस तरह के सवालों जवाब देना उचित नहीं समझता हूं। इंडिया टीम वर्ल्ड कप जीती है। मूड बहुत अच्छा है। आपलोगों से अपील है कि केवल जीत और क्रिकेट पर बात करें। युवाओं को ईशान किशन ने मैसेज देते हुए कहा कि हमेशा अपना खेल खेलते रहें। मैदान में अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें। हमेशा खेलते और जीतते रहें। 
विज्ञापन

विश्वकप जीत के पीछे छिपा दर्द: फाइनल से एक दिन पहले बहन की मौत, फिर भी भारत को जिताने उतरे ईशान; पढ़ें कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कीर्ति आजाद ने लगाए गंभीर आरोप

पूर्व क्रिकेटर 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद ने विश्व कप में जीत के बाद भारतीय टीम के मंदिर जाने के मामले पर सवाल उठाया। TMC सांसद सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय टीम मस्जिद गुरुद्वारा और चर्च क्यों नहीं गई? विश्व कप की ट्रॉफी भारत के 140 करोड लोगों की है जिसमें सभी धर्म को मानने वाले शामिल हैं। यह जीत सभी की है इसलिए विजय यात्रा किसी एक धर्म की नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस घटना को सर्वनाम तक कह दिया था। 


पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा

ईशान किशन के लिए यह टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा। झारखंड के इस बल्लेबाज ने पूरे वर्ल्ड कप में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने नौ मैचों में 317 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 193.29 का रहा। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। फाइनल में भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन बनाए और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed