फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Emotional Ishan Kishan Dedicates T20 World Cup 2026 Triumph To Late Cousin Sister

विश्वकप जीत के पीछे छिपा दर्द: फाइनल से एक दिन पहले बहन की मौत, फिर भी भारत को जिताने उतरे ईशान; पढ़ें कहानी

Mon, 09 Mar 2026 11:16 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 09 Mar 2026 11:16 AM IST
सार

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के पीछे कई शानदार प्रदर्शन रहे, लेकिन ईशान किशन की कहानी सबसे भावुक कर देने वाली रही। फाइनल से पहले चचेरी बहन को खोने के बावजूद उन्होंने मैदान पर उतरकर शानदार पारी खेली और जीत को उन्हें समर्पित कर दिया। उनका यह जज्बा क्रिकेट फैंस के दिलों को छू गया।

विज्ञापन
Emotional Ishan Kishan Dedicates T20 World Cup 2026 Triumph To Late Cousin Sister
ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है - फोटो : IANS

विस्तार

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत कई मायनों में खास रही। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि इस जीत के बीच एक बेहद भावुक कहानी भी सामने आई। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने खुलासा किया कि फाइनल से ठीक एक दिन पहले उनकी चचेरी बहन की कार हादसे में मौत हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने मैदान पर उतरकर खेला और भारत की जीत को अपनी दिवंगत बहन को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया भावुक खुलासा
फाइनल के बाद अहमदाबाद में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान किशन ने इस दुखद घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बहन की मौत के बाद भी उन्होंने टीम के लिए खेलने का फैसला किया। ईशान किशन ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैच से पहले ही मेरी बहन की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। मैंने यह मैच उसी के लिए खेला। मैंने हार्दिक भाई से बात की थी, उन्होंने कहा कि टीम को सबसे ऊपर रखो। मैं यह जीत उसे समर्पित करता हूं और आज (रविवार को) महिला दिवस भी है, इसलिए यह पल और भी खास हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Emotional Ishan Kishan Dedicates T20 World Cup 2026 Triumph To Late Cousin Sister
ईशान किशन - फोटो : IANS
हार्दिक की सलाह से संभाला खुद को
ईशान ने बताया कि मुश्किल समय में हार्दिक पांड्या के साथ हुई बातचीत ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने में मदद की। उन्होंने कहा कि पांड्या ने उन्हें टीम के बारे में सोचने की सलाह दी, जिससे वह खुद को संभाल पाए और मैदान पर पूरी ताकत से उतर सके।
विज्ञापन

विराट कोहली से सीखी एक अहम बात
ईशान किशन ने यह भी बताया कि पिछले एक साल में उन्होंने अपनी सोच बदलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'मैंने अब ज्यादा सोचना बंद कर दिया है। बस अपना काम करना है और उन चीजों के बारे में नहीं सोचना जो आपके नियंत्रण में नहीं हैं। विराट भाई हमेशा यही करते थे।' 

Emotional Ishan Kishan Dedicates T20 World Cup 2026 Triumph To Late Cousin Sister
ईशान किशन - फोटो : IANS
सूर्यकुमार यादव के साथ मजेदार बातचीत
ईशान किशन ने वर्ल्ड कप टीम चयन से पहले का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आने पर उन्हें लगा कि यह वर्ल्ड कप के बारे में ही होगा। ईशान ने कहा, 'जब सूर्यकुमार भाई का फोन आया तो मैंने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया। लगा कि वर्ल्ड कप के बारे में कॉल है। उन्होंने पूछा- वर्ल्ड कप जितवाएगा क्या? मैंने पूछा- आप भरोसा करोगे क्या?’ मैंने कहा करूंगा, तो उन्होंने कहा ठीक है।'

पूरे टूर्नामेंट में रहा शानदार प्रदर्शन
ईशान किशन के लिए यह टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा। झारखंड के इस बल्लेबाज ने पूरे वर्ल्ड कप में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने नौ मैचों में 317 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 193.29 का रहा। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। फाइनल में भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन बनाए और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Emotional Ishan Kishan Dedicates T20 World Cup 2026 Triumph To Late Cousin Sister
ईशान किशन - फोटो : PTI
फील्डिंग से भी किया कमाल
ईशान किशन का योगदान सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज रचिन रवींद्र का शानदार कैच पकड़ा और बाद में बाउंड्री लाइन पर टिम साइफर्ट का भी बेहतरीन कैच लेकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।
 

भारत ने ऐसे जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255/5 का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली। अंत में शिवम दुबे ने सिर्फ आठ गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई। जसप्रीत बुमराह ने 4/15 की घातक गेंदबाजी की, जबकि अक्षर ने तीन विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजी को बिखेर दिया। भारत ने अंततः 96 रनों से मैच जीतकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह पहली बार भी था जब किसी मेजबान टीम ने यह टूर्नामेंट जीता और भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास भी रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed