फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Police Mega Crackdown 1142 Criminals Arrested In two Days Weapons 11000 Liters Of Liquor Seized

बिहार: अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो दिन में 1142 गिरफ्तार; 13 अवैध हथियार और 11 हजार लीटर शराब जब्त

Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

बिहार में 30 और 31 अगस्त को चले विशेष समकालीन अभियान में पुलिस ने 1,142 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 13 अवैध हथियार, 116 कारतूस, 11 हजार लीटर से अधिक शराब और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए। 

विज्ञापन
Bihar Police Mega Crackdown 1142 Criminals Arrested In two Days Weapons 11000 Liters Of Liquor Seized
डीजीपी विनय कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार में अपराध पर लगाम लगाने और वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए पुलिस ने दो दिन का विशेष समकालीन अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय के विधि-व्यवस्था प्रभाग के निर्देश पर 30 और 31 अगस्त को राज्यभर में चले इस अभियान में 1142 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जिलों से 13 अवैध हथियार और 116 कारतूस भी बरामद किए। हथियारों की बरामदगी पटना, नालंदा, रोहतास, बेगूसराय, खगड़िया, वैशाली, मोतिहारी, सिवान, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा और अररिया से हुई।
विज्ञापन


11 हजार लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद
दो दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने राज्यभर में 11 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की। इसमें 8,408 लीटर देशी और 2,739 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने 359 किलो गांजा, 142 ग्राम स्मैक, 55 ग्राम ब्राउन शुगर और 326 ग्राम हेरोइन भी बरामद की। कार्रवाई के दौरान  एक लाख 49 हजार 466 रुपये नकद मिले। वहीं, नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े मामलों में 27 नशेड़ियों को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


54 हजार से ज्यादा वाहनों की जांच
विशेष समकालीन अभियान सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा। पुलिस ने राज्यभर में सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया। दो दिनों में 54,861 वाहनों की चेकिंग की गई।जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 5,683 वाहनों से 81 लाख 14 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, अलग-अलग कांडों में 95 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कुख्यात, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में था फरार; ठिकाने से दबोचा

जिलों में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चला अभियान
पुलिस मुख्यालय के स्तर से जारी आदेश के बाद सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस विशेष अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed