फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Healthcare At Doorstep Bihar Launches 90-Day Mega Health Campaign To Screen six Crore People

घर तक डॉक्टर : आज से 90 दिनों तक बिहार में सरकार कराएगी जांच-उपचार; छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग है लक्ष्य

Wed, 02 Sep 2026 03:29 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 02 Sep 2026 03:29 PM IST
सार

बिहार में छह करोड़ लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू हुआ। 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की घर-घर जांच होगी और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड बनेगा। 38 जिलों में जागरूकता रथ रवाना किए गए हैं। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
Healthcare At Doorstep Bihar Launches 90-Day Mega Health Campaign To Screen six Crore People
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अभियान का शुभारंभ करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार सरकार ने प्रदेश के लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने और समय रहते उनका इलाज सुनिश्चित करने के लिए बड़ा स्वास्थ्य अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी 38 जिलों के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जाएगी। सरकार का लक्ष्य बिहार के करीब 6 करोड़ नागरिकों की जांच कर उनका डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करना है। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर प्राथमिक जांच और परामर्श देंगे। जरूरत पड़ने पर मरीजों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर से लेकर जिला अस्पताल तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


गंभीर बीमारियों की होगी जांच
अभियान के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सामान्य कैंसर, हृदय रोग, सांस एवं फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों और फैटी लिवर जैसी समस्याओं की स्क्रीनिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी के गंभीर होने का इंतजार करने के बजाय समय रहते उसकी पहचान और उपचार जरूरी है। उन्होंने कहा, 'जांच इसलिए कराएं, ताकि आप बीमार ही न पड़ें। बीमारी की पहचान समय पर होगी, तभी सही और प्रभावी इलाज संभव हो सकेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पतालों में बढ़ी सर्जरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जिला अस्पतालों में मरीजों के रेफरल में कमी आई है और सर्जरी की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जून में जहां 2,428 ऑपरेशन किए गए थे, वहीं इस माह यह संख्या बढ़कर 8,000 से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में पहले 36 प्रकार की बीमारियों की सर्जरी की जा रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 45 प्रकार कर दिया गया है। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा और उन्हें बड़े अस्पतालों की ओर रेफर किए जाने की जरूरत कम होगी।

एक करोड़ लोगों की एनीमिया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में एनीमिया की जांच के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एक करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 6 करोड़ बिहारवासियों की स्वास्थ्य जांच कर उनका हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि भविष्य में इलाज के दौरान इसका प्रभावी इस्तेमाल किया जा सके।

‘मिशन कायाकल्प’ से सुधरेंगे स्वास्थ्य केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ‘मिशन कायाकल्प’ शुरू किया जाएगा। इसके तहत PHC, APHC और सब सेंटरों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि लोगों को अपने आसपास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े मानव संसाधन को भी मजबूत किया जा रहा है। नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों में विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उन्हें देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

ये भी पढ़ें-  बिहार: खेत देखने गए युवक की हत्या, पुल के नीचे झाड़ियों में मिला शव; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


स्वस्थ परिवार से ही समृद्ध होगा बिहार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब परिवार स्वस्थ होगा तो खुशहाल होगा और स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार से ही राज्य समृद्ध बनेगा। उन्होंने बिहार के बच्चों, युवाओं और महिलाओं समेत सभी नागरिकों को स्वस्थ रखने की दिशा में मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और अपने परिवार के 30 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं।

जिलाधिकारियों को मॉनिटरिंग के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि इसका उद्देश्य पूरी तरह हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार के नागरिकों को समय पर जांच, समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed