फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Gas Leak: Panic due to leakage of gas pipeline of GAIL India in Danapur Patna

Gas Leak: गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन लीक होने से हड़कंप, दानापुर के इस इलाके में फैली दहशत; जानें कब क्या हुआ

Sat, 24 May 2025 04:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 04:10 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि बुडको द्वारा रामदेव रेसिडेंसी अपार्टमेंट की चाहरदीवारी के पास नाले की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मुख्य गैस पाइपलाइन से अपार्टमेंट को जोड़ने वाली पाइप कट गई, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया।

विज्ञापन
Gas Leak: Panic due to leakage of gas pipeline of GAIL India in Danapur Patna
इसी जगह हुआ रिसाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दानापुर में शनिवार को बुडको द्वारा नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पूर्वी गोला रोड इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी से खुदाई के दौरान गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन लीक हो गई, जिससे आसपास के अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां और गेल इंडिया के तकनीकी कर्मचारी पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद गैस लीक को नियंत्रित कर पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुडको द्वारा रामदेव रेसिडेंसी अपार्टमेंट की चाहरदीवारी के पास नाले की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मुख्य गैस पाइपलाइन से अपार्टमेंट को जोड़ने वाली पाइप कट गई, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'कांग्रेस ने आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया'...भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दोहरे चरित्र का लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुडको द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे यह हादसा हुआ। एक निवासी ने बताया कि पाइप फटते ही गैस की तेज गंध फैलने लगी, जिससे लोगों को दम घुटने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारी डी. एन. राय ने बताया कि स्थिति पर तत्काल नियंत्रण पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed