फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News : BJP leader Dilip Jaiswal attacked Congress party used objectionable words

Bihar Politics: 'कांग्रेस ने आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया'...भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दोहरे चरित्र का लगाया आरोप

Sat, 24 May 2025 03:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 03:56 PM IST
सार

Bihar: दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को उनके जीवनकाल में सम्मान नहीं दिया, लेकिन आज संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं। यह दोहरे चरित्र के लोग हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई, तब जाकर डॉ. आंबेडकर के लिए दिल्ली में स्मारक बनाने के लिए भूमि दी गई

विज्ञापन
Vaishali Bihar News : BJP leader Dilip Jaiswal attacked Congress party used objectionable words
BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को हाजीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कांग्रेस की नीतियों को दोहरा चेहरा करार दिया। यह सम्मेलन हाजीपुर के अंजानपीर चौक स्थित एक निजी विवाह भवन में आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति दिखावटी प्रेम कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि आंबेडकर को कांग्रेस शासन में दिल्ली में स्मारक के लिए जगह तक नहीं दी गई।
विज्ञापन


दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को उनके जीवनकाल में सम्मान नहीं दिया, लेकिन आज संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं। यह दोहरे चरित्र के लोग हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई, तब जाकर डॉ. आंबेडकर के लिए दिल्ली में स्मारक बनाने के लिए भूमि दी गई और अब राजधानी में भव्य स्मारक बनकर तैयार है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गरीबों के साथ जुड़ना होगा, उनके बीच बैठना होगा, तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना ‘सबका साथ, सबका विकास’ साकार हो सकेगा। 2025 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा कि अगर बूथ मजबूत होंगे, तभी चुनाव में जीत संभव है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुशासन और एकजुटता के साथ काम करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हर महीने 60 लाख रुपये खर्च करता है जहानाबाद नगर परिषद, फिर भी वार्ड नंबर 10 की गलियों में गंदगी का ढेर

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। मंच से प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को भी स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अगर कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि ऊपर वाला सब देखता है। अगर आप लोगों से संगठन परेशान हुआ, तो फिर आपको भी परेशान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में नित्यानंद राय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और सभी से आगामी चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed