फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Prisoner absconded by jumping over wall of Mandal Jail Chhapra, negligence of jail administration

Bihar News: मंडल कारा छपरा की दीवार फांदकर कैदी फरार, जेल प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

Mon, 31 Mar 2025 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Mar 2025 07:34 PM IST
सार

Chhapra News: मंडल कारा छपरा की दीवार फांदकर एक कैदी फरार हो गया। जेल प्रशासन को इस घटना की जानकारी दो दिन बाद मिली, जिससे हड़कंप मच गया। बड़ी बात यह है कि उक्त कैदी पहले भी इसी जेल से फरार हो गया था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Prisoner absconded by jumping over wall of Mandal Jail Chhapra, negligence of jail administration
मंडल कारा छपरा से कैदी फरार होने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडल कारा छपरा में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र निवासी नितेश कुमार नामक कैदी ने जेल की दीवार फांदकर फरार होकर प्रशासन को खुली चुनौती दे दी। इस घटना के बाद जेल और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल अधिकारियों का कहना है कि कैदी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: युवक की गला दबाकर हत्या, गेहूं के खेत में मिला शव; घटना से इलाके में फैली सनसनी
विज्ञापन


जेल कर्मियों को कैसे दिया चकमा?
जानकारी के मुताबिक, नितेश कुमार पिछले 15 दिनों से मंडल कारा छपरा में चोरी और छिनैती के मामले में बंद था। शनिवार की रात वह सुरक्षा में लगे अधिकारियों और कर्मियों को चकमा देकर जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। हालांकि इस घटना की जानकारी जेल प्रशासन को दो दिन बाद सोमवार को मिली, जिससे यह भी संदेह गहरा गया कि क्या जेल प्रशासन की मिलीभगत से यह फरारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोप है कि घटना सामने आते ही जेल प्रशासन ने इसे दबाने की कोशिश की। फिर फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापामारी शुरू कर दी। नितेश की फरारी ने प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
पहले भी भाग चुका है नितेश कुमार
यह पहला मौका नहीं है जब नितेश कुमार जेल से भागा हो। साल 2023 में भी ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद वह मंडल कारा छपरा लाया गया था, लेकिन वह जेल गेट से ही फरार हो गया था। इस घटना के बाद उसके खिलाफ एफआईआर संख्या- 246/2023 दर्ज की गई थी। बाद में भगवान बाजार थाना पुलिस ने उसे 18 अप्रैल 2023 को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा। लेकिन अब एक बार फिर उसने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भागने में सफलता हासिल कर ली।


यह भी पढ़ें- Bihar News: हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ 10 करोड़ की चोरी का आरोपी, होटल का वेंटिलेटर तोड़कर भागा
 
जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल
नितेश कुमार की फरारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक थी। सूत्रों के अनुसार, जेल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर नितेश कुमार भागने में सफल रहा। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक ही कैदी बार-बार कैसे फरार हो सकता है?
 
इस मामले के बाद जेल अधीक्षक राधे श्याम सुमन ने भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि पुलिस और जेल प्रशासन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं और कोई भी आधिकारिक बयान देने से बच रहा है। हालांकि फरार कैदी नितेश कुमार की तलाश में पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। संभावित ठिकानों पर जेल प्रशासन और जिला पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed