फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi Crime: Young man strangled to death, body found in wheat field; incident creates sensation in area

Bihar Crime: युवक की गला दबाकर हत्या, गेहूं के खेत में मिला शव; घटना से इलाके में फैली सनसनी

Mon, 31 Mar 2025 07:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Mar 2025 07:04 PM IST
सार

Sitamarhi Crime: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कहा कि घटनास्थल की बारीकी से फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Sitamarhi Crime: Young man strangled to death, body found in wheat field; incident creates sensation in area
मृतक के परिजनों में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सोनार धोबिया टोल में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को गेहूं के खेत में फेंककर फरार हो गए। अहले सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी नंदलाल गिरी के 21 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ रामकृष्ण और रीगा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ 10 करोड़ की चोरी का आरोपी, होटल का वेंटिलेटर तोड़कर भागा
विज्ञापन

 
परिजन हत्या के कारणों से अनजान
मृतक के परिजन फिलहाल इस हत्या के पीछे की वजह को लेकर अनभिज्ञ हैं। सदर एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका है। पुलिस टीम ने मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:बेटे को बहन के पास रख कर बेंगलुरु में बैठे युवक को बताया उसका अपहर्ता; अंजाम-ए-बेवफाई का खुला राज
 
हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा है या कोई अन्य कारण है, इस पर भी गहराई से छानबीन की जा रही है। सदर एसडीपीओ रामकृष्ण ने कहा कि घटनास्थल की बारीकी से फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed