फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger: Accused of theft of Rs 10 crores escaped from custody of Haryana Police had broken ventilator of hotel

Bihar News: हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ 10 करोड़ की चोरी का आरोपी, होटल का वेंटिलेटर तोड़कर भागा

Mon, 31 Mar 2025 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Mar 2025 06:40 PM IST
सार

Munger News: मुंगेर में हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से दस करोड़ की चोरी का आरोपी होटल का वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हरियाणा पुलिस के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Munger: Accused of theft of Rs 10 crores escaped from custody of Haryana Police had broken ventilator of hotel
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के अंबाला जिले में कोऑपरेटिव बैंक से 10 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी मिथुन बिंद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हरियाणा पुलिस उसे रिमांड पर लेकर बिहार के मुंगेर पहुंची थी, लेकिन एक होटल के शौचालय के वेंटिलेटर को तोड़कर वह भाग निकला। हरियाणा पुलिस और स्थानीय असरगंज थाना पुलिस अब फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:राजगीर में होगा हीरो एशिया कप 2025, हॉकी इंडिया-बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच Mou पर हुए हस्ताक्षर
विज्ञापन

 
बैंक लूटकांड में शामिल था आरोपी, जमीन में गाड़े थे जेवरात
जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2023 में अंबाला के बलदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित कोऑपरेटिव बैंक में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। इस मामले में असरगंज प्रखंड के चौरगांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हरियाणा पुलिस ने इन आरोपियों के घरों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात जमीन में गड़े हुए बरामद किए थे। इसी मामले में चोरी के मुख्य आरोपी मिथुन बिंद को 30 मार्च को रिमांड पर लेकर हरियाणा पुलिस मुंगेर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस को चकमा देकर वेंटिलेटर से भागा आरोपी
बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस मिथुन बिंद को लेकर खड़गपुर थाना और अन्य स्थानों पर जांच के लिए गई थी। इसके बाद रात में पुलिस ने असरगंज थाना क्षेत्र के लदौवा मोड़ स्थित शिवम लाइनर होटल में ठहरने का फैसला किया। सुबह के समय आरोपी ने शौचालय जाने की अनुमति मांगी और मौका पाकर वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया। जब तक पुलिस को इस बात का पता चला, तब तक वह आंखों से ओझल हो चुका था। हरियाणा पुलिस ने तत्काल असरगंज थाना पुलिस को सूचना दी और स्थानीय पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी।

 
होटल के सीसीटीवी कैमरे महीनों से थे बंद
इस मामले में होटल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। जिस होटल में पुलिस ठहरी थी, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे कई महीनों से बंद पड़े थे। सीसीटीवी बंद रहने के कारण पुलिस को आरोपी के भागने की सही दिशा और अन्य सुराग नहीं मिल पाए। इस कारण उसकी तलाश में पुलिस को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:ईद के मौके पर वक्फ कानून पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- संविधान के खिलाफ है यह विधेयक
 
कई जगहों पर चल रही छापामारी
हरियाणा पुलिस ने बलदेव नगर थाना में घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसके आधार पर असरगंज थाना पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। असरगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार रॉय ने बताया कि हरियाणा पुलिस के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed