फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated Religious Trust Conference patna bihar

Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने धार्मिक न्यास समागम का किया उद्घाटन, कहा- समाज को सशक्त बनाना इसका मुख्य उद्देश्य

Thu, 18 Sep 2025 04:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 18 Sep 2025 04:01 PM IST
सार

Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने धार्मिक न्यास समागम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस एक दिवसीय सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य समाज में जागरूकता पैदा करने में मंदिरों और मठों की भूमिका को उजागर करना है।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated Religious Trust Conference patna bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और डॉ० रणवीर नंदन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित बापू सभागार पहुंचे, जहां बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्ति का अभिवादन किया। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कहा कि, "इस एक दिवसीय सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य समाज में जागरूकता पैदा करने में मंदिरों और मठों की भूमिका को उजागर करना है। हमारा उद्देश्य है कि संत और महर्षि आस्था को कायम रखते हुए, परंपरा की शाश्वत शक्ति से समाज को सशक्त भी बनाएं...देश और समाज को एक नई दिशा दें।"

विज्ञापन

 

Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated Religious Trust Conference patna bihar
धार्मिक न्यास समागम। - फोटो : सोशल मीडिया।
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि संत मिलन से ज्यादा कोई सुख नहीं है हमारे समाज में गुरु की महत्ता है और गुरु सदैव पूजनीय रहे हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि भारत संतों की भूमि रही है और सनातन सुरक्षित रहे यही पूरा राज्य के लोग चाहते हैं।  इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत सांस्कृतिक धरोहरों का देश रहा है और भारत के लोग सनातनी रहे हैं और सनातन का सदैव सम्मान करते हैं। इस मौके पर पुनौरा धाम सीतामढ़ी के महंत कौशल किशोर दास ने कहा की बिहार मां जानकी की जन्म भूमि रही है और इस सांस्कृतिक धरोहर को बिहार के लोग बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। 

इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता सीता के धाम की परिकल्पना को साकार किया, उसी प्रेरणा से धार्मिक न्यास पर्षद अपने संसाधनों का सार्थक उपयोग करते हुए सामाजिक चेतना के एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है। हमारी कामना है कि दोनों नेता जिस समर्पण और आस्था के साथ सनातन परंपरा को बल दे रहे हैं, वह सतत बनी रहे और समाज को नई दिशा देता रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated Religious Trust Conference patna bihar
धार्मिक न्यास समागम। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने पर्षद के नए कार्यालय के भवन की भी मांग की और कहा कि उसका नाम तीर्थ भवन होगा। उन्होंने कहा कि मठ और मंदिर आस्था और पूजा के केंद्र के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और समाज सुधार के सक्रिय मंच होंगे और इसके लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने पहल कर दी है। उन्होंने कहा कि पर्षद ने योजना बनाई है कि हर मठ और मंदिर में स्वाध्याय केंद्र, पुस्तकालय और नि:शुल्क कोचिंग संस्थान शुरू किए जाएं। संस्कृत पाठशालाएं और वेदपाठ की नियमित व्यवस्था होगी ताकि प्राचीन ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। 

प्रो. नंदन ने कहा कि राज्यभर के मठ और मंदिरों की मौजूदा स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। यह धार्मिक न्यास की नई पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार की सनातन परंपरा को मजबूत करना और समाज को संगठित करना है। बिहार में धार्मिक संस्थाओं के पास पर्याप्त स्थान और संसाधन उपलब्ध हैं, जिन्हें सही तरीके से उपयोग कर मठों को आपस में जोड़ा जाएगा। पर्षद की योजना है कि चारों धाम में विशेष केंद्र स्थापित किए जाएं और सभी बड़े तीर्थ स्थलों पर भी ऐसे केंद्र बनाए जाएं। इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। 

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष डॉ० रणवीर नंदन, राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायन कुणाल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव  अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, साधु-संत, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed