{"_id":"60c9ed5b969c4d73a37f24be","slug":"bihar-ljp-pashupati-kumar-paras-slams-chirag-paswan-again-one-person-one-post-is-clearly-written-in-the-party-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: चाचा पारस का चिराग पर पलटवार, बोले- पार्टी संविधान में साफ लिखा है 'एक व्यक्ति-एक पद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: चाचा पारस का चिराग पर पलटवार, बोले- पार्टी संविधान में साफ लिखा है 'एक व्यक्ति-एक पद'
Wed, 16 Jun 2021 07:49 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:49 PM IST
सार
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि पार्टी के संविधान के खिलाफ एक व्यक्ति 3 पद पर रहा, इसलिए पार्टी ने फैसला लिया कि इन्हें (चिराग पासवान) संसदीय दल के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
पशुपति कुमार पारस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में गर्माए राजनीतिक माहौल में सियासी समीकरण बनने-बिगड़ने के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी क्रम में लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान पर एक बार फिर निशाना साधा है।
विज्ञापन
पारस ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बुधवार को कहा कि हमारी पार्टी के संविधान में साफ लिखा है कि एक व्यक्ति-एक पद। चिराग पासवान 2013 से पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन हैं, 2019 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया, इसके लिए चुनाव नहीं हुआ, नामांकन नहीं हुआ। इसके बाद वो संसदीय दल के नेता बने।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के खिलाफ एक व्यक्ति 3 पद पर रहा, इसलिए पार्टी ने फैसला लिया कि इन्हें (चिराग पासवान) संसदीय दल के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
पारस ने कहा कि आप चिराग पासवान से जरूर पूछें कि उन्होंने मुझे प्रदेश अध्यक्ष पद से क्यों हटाया। पद पर न होने के बाद भी उन्होंने ऐसा किया। हमने मेरी देखरेख में बिहार का चुनाव लड़ा और सभी छह सांसद जीते। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हमें सबसे ज्यादा वोट मिले। हम एनडीए के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन वह (चिराग पासवान) इसके लिए राजी नहीं हुए। यही वजह है कि लोजपा खत्म होने की कगार पर है।