फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : LJP, Pashupati Kumar Paras slams Chirag Paswan again, One person one post is clearly written in the party constitution

बिहार: चाचा पारस का चिराग पर पलटवार, बोले- पार्टी संविधान में साफ लिखा है 'एक व्यक्ति-एक पद'

Wed, 16 Jun 2021 07:49 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 16 Jun 2021 07:49 PM IST
सार

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि पार्टी के संविधान के खिलाफ एक व्यक्ति 3 पद पर रहा, इसलिए पार्टी ने फैसला लिया कि इन्हें (चिराग पासवान) संसदीय दल के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाए।

विज्ञापन
Bihar : LJP, Pashupati Kumar Paras slams Chirag Paswan again, One person one post is clearly written in the party constitution
पशुपति कुमार पारस - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में गर्माए राजनीतिक माहौल में सियासी समीकरण बनने-बिगड़ने के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी क्रम में लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान पर एक बार फिर निशाना साधा है।

विज्ञापन


पारस ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बुधवार को कहा कि हमारी पार्टी के संविधान में साफ लिखा है कि एक व्यक्ति-एक पद। चिराग पासवान 2013 से पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन हैं, 2019 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया, इसके लिए चुनाव नहीं हुआ, नामांकन नहीं हुआ। इसके बाद वो संसदीय दल के नेता बने। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के खिलाफ एक व्यक्ति 3 पद पर रहा, इसलिए पार्टी ने फैसला लिया कि इन्हें (चिराग पासवान) संसदीय दल के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारस ने कहा कि आप चिराग पासवान से जरूर पूछें कि उन्होंने मुझे प्रदेश अध्यक्ष पद से क्यों हटाया। पद पर न होने के बाद भी उन्होंने ऐसा किया। हमने मेरी देखरेख में बिहार का चुनाव लड़ा और सभी छह सांसद जीते। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हमें सबसे ज्यादा वोट मिले। हम एनडीए के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन वह (चिराग पासवान) इसके लिए राजी नहीं हुए। यही वजह है कि लोजपा खत्म होने की कगार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed