{"_id":"622b8cac3493a1602244579b","slug":"bihar-government-will-launch-doorstep-delivery-of-digitized-land-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा- राज्य सरकार डिजिटल भूमि अभिलेखों की घर-घर शुरू करेगी डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा- राज्य सरकार डिजिटल भूमि अभिलेखों की घर-घर शुरू करेगी डिलीवरी
Fri, 11 Mar 2022 11:23 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:23 PM IST
सार
मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा कि अब बिहार के लोगों को जमीन से जुड़े किसी दस्तावेज के लिए सरकारी दफ्तर का चक्कर या कर्मचारी के पीछे नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन
राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने लोगों के हित में डिजिटल भूमि अभिलेखों को घर-घर पहुंचाने का फैसला किया है। बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार ने शुक्रवार ने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार सरकार जल्द ही राज्य में खतियान और मानचित्र सहित भूमि के डिजिटल दस्तावेजों को घर-घर पहुंचाएगी।
विज्ञापन
खतियान कब्जा निर्धारित करने के लिए भूमि की पहचान करने का एक दस्तावेज है। मंत्री कुमार ने विधानसभा में बताया कि बिहार देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां लोगों को डिजिटल भूमि दस्तावेजों की डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा मिलेगी साथ ही इस सुविधा को शुरू करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
राज्य के गांवों, कस्बों और शहरों का राजस्व मानचित्र अब ऑनलाइन मंगवाया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा डिजिटल राजस्व/भूमि अभिलेखों के वितरण के लिए स्पीड पोस्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब बिहार के लोगों को जमीन से जुड़े किसी दस्तावेज के लिए सरकारी दफ्तर का चक्कर या कर्मचारी के पीछे नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने वाणिज्यिक और आवासीय दोनों क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए अप्रैल में एक गहन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह अभियान मेरे अपने निर्वाचन क्षेत्र औराई (मुजफ्फरपुर) से शुरू होगा और इसे राज्य के अन्य हिस्सों में चलाया जाएगा।