फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   A vehicle participating in Tej Pratap's rally in Bhojpur was found to be using police logos and lights incorre

Bihar News : तेज प्रताप यादव की रैली में नियमों की उड़ी धज्जियां, पुलिस की तरह सजी निजी बोलेरो पर केस दर्ज

Mon, 20 Oct 2025 09:17 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Oct 2025 09:17 AM IST
सार

Bhojpur News: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार सह ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित बोलेरो एक निजी वाहन है, जो प्रमोद कुमार यादव, पिता सिद्धनाथ सिंह, निवासी लसाढ़ी, थाना अगियांव, जिला भोजपुर के नाम पर दर्ज है।

विज्ञापन
A vehicle participating in Tej Pratap's rally in Bhojpur was found to be using police logos and lights incorre
राजनीतिक रैली में शामिल वाहन पर पुलिस लोगो और लाइट लगाने पर केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले में पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव की रैली के दौरान एक बोलेरो गाड़ी पर पुलिस का लोगो और चेतावनी लाइट लगी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। यह वीडियो 18 अक्टूबर 2025 को सामने आया था, जिसमें यह बोलेरो (नंबर BR03AR1820) चुनावी प्रचार में शामिल दिखाई दे रही थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार सह ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित बोलेरो एक निजी वाहन है, जो प्रमोद कुमार यादव, पिता सिद्धनाथ सिंह, निवासी लसाढ़ी, थाना अगियांव, जिला भोजपुर के नाम पर दर्ज है। पुलिस जांच में पाया गया कि निजी वाहन पर पुलिस लोगो और चेतावनी लाइट का उपयोग गंभीर और संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: भाजपा के आरके सिंह ने सम्राट, अनंत समेत इन प्रत्याशियों के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- इन्हें वोट न दें

वाहन जब्ती की प्रक्रिया शुरू

इस मामले में भोजपुर जिले के गड़हनी थाना में कांड संख्या 158/25, बीते 18 अक्टूबर को दर्ज की गई है। इसमें वाहन के मालिक एवं अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 171, 174, 347(1), 347(2) एवं 348 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर वाहन को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भोजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनावी आचार संहिता के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा पुलिस के नाम, प्रतीक या पहचान का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed