फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   now CBI will probe the srijan scam, CM Nitish directed

अब CBI करेगी सृजन घोटाले की जांच, सीएम नीतीश ने दिए निर्देश

Thu, 17 Aug 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Thu, 17 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
now CBI will probe the srijan scam, CM Nitish directed
nitish kumar

बिहार में भागलपुर के सृजन महाघोटाले की जांच अब सीबीआई से होगी। एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाले में भाजपा के सांसद समेत कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। राजद की ओर से मुख्यमंत्री पर इस घोटाले में शामिल होने के आरोप के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की सीबीआई जांच के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन


राज्य के तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की है। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि अब सीबीआई इस मामले को देखेगी। इस मामले के सामने आने के बाद से ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सहित तमाम विपक्षी दल इस महाघोटाले की सीबीआई जांच की लगातार मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ेः- लालू बोले- सृजन घोटाले की हो CBI जांच, बचने के लिए BJP की शरण में चले गए नीतीश
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि नीतीश के इस फैसले से विपक्ष के पास अब इस मामले में बहुत कुछ कहने को नहीं रहेगा। इस मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही थी, नए-नए खुलासे सामने आ रहे थे। जिला कल्याण पदाधिकारी को जेल भेजे जाने के बाद अब पुलिस ने पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी राजीव रंजन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। राजीव की गिरफ्तारी के लिए बिहार सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। घोटाला उजागर होने के बाद से ही राजीव रंजन फरार चल रहे हैं।

यह है मामला
सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड दो तरीकों से सरकारी खजाने से अवैध निकासी का काम करती थी। एक तरीका था स्वीप मोड और दूसरा था चेक मोड। स्वीप मोड के जरिए भारी रकम राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा भागलपुर जिले के सरकारी खातों में जमा कराई जाती थी। स्वीप मोड में राज्य सरकार या केंद्र सरकार एक पत्र के माध्यम से बैंक को सूचित करती थी, कितनी राशि बैंक में जमा करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed