{"_id":"59946f4e4f1c1b8f4e8b45e8","slug":"around-17-parties-with-rahul-gandhi-and-manmohan-singh-will-attend-sharad-yadav-program-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के खिलाफ शरद का 'शक्ति परीक्षण' आज, राहुल समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के खिलाफ शरद का 'शक्ति परीक्षण' आज, राहुल समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:43 AM IST
विज्ञापन
sharad yadav
- फोटो : PTI
जनता दल (यूनाइटेड) के बागी नेता शरद यादव की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस और वामपंथी समेत अन्य विपक्षी दलों के भी शामिल होने की संभावना है। शरद की ओर से यह आयोजन भारत की ‘ साझा संस्कृति’ को बचाने की अपील के साथ किया जा रहा है। इसे भाजपा के साथ नीतीश के गठजोड़ के खिलाफ शरद के शक्ति परीक्षण के तौर पर देखा जा रहा है।
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि सम्मेलन में कौन-कौन आ सकते हैं तो उन्होंने कहा कि विपक्ष का शायद ही कोई ऐसा नेता होगा, जो इसमें नहीं आएगा। शरद यादव ने कहा कि पूर्व पीएम मनामोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत करीब 17 दल कल आयोजित होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
शरद ने कहा कि मिलीजुली संस्कृति भारत की संविधान की आत्मा है। इसके साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा, देश भर में इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार से भाजपा के साथ गठजोड़ के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
पढ़ें- नीतीश की पार्टी में दो फाड़: 14 राज्य अध्यक्षों के साथ शरद यादव ठोकेंगे असली JDU पर दावा!
उन्होंने कहा कि आयोजन का फैसला हफ्तों पहले उस दौरान लिया गया था, जब जनता दल यूनाइटेड विपक्षी दलों के अनौपचारिक गठबंधन में शामिल था। शरद ने कहा कि ‘साझा विरासत बचाओ’ सम्मेलन किसी के खिलाफ नहीं बल्कि देश के हित में किया जा रहा है। यह देश के सवा सौ करोड़ लोगों के हित में आयोजित हो रहा है।