फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda Bombing; The injured said that the explosion was caused by firecrackers, Nitish Kumar, Eid, explosion

Biharsharif News : नालंदा विस्फोट का एक घायल पुलिस अभिरक्षा में एडमिट, कह रहा- पटाखे के धमाके से नाले में गिरा

Sun, 23 Apr 2023 10:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Apr 2023 10:01 AM IST
सार

नालंदा के बिहारशरीफ में ईद के दिन हुए विस्फोट को लेकर पुलिस-प्रशासन अबतक कुछ स्पष्ट करने की स्थिति में नहीं है। फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी तरफ, घटनास्थल पर खून गिरे होने की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
Nalanda Bombing; The injured said that the explosion was caused by firecrackers, Nitish Kumar, Eid, explosion
घायल का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के बिहारशरीफ में ईद के दिन हुए विस्फोट को लेकर पुलिस-प्रशासन अबतक कुछ स्पष्ट करने की स्थिति में नहीं है। फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी तरफ, घटनास्थल पर खून गिरे होने की पुष्टि हो गई है। चार घायलों के नाम अपुष्ट रूप से सामने आ रहे थे, जिनमें एक अब पुलिस हिरासत में है। हाथ बुरी तरह घायल है। झोपड़ी में हुए विस्फोट को लेकर वह गजब जानकारी दे रहा है- “पटाखे का धमाका सुनकर नाले में गिर गया। उसी में चोट लगी।" उसने अपने दोस्त जॉन के घायल होने की भी जानकारी दी। हालांकि, जॉन अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है। 

विज्ञापन

 
इधर, मो.आदिल उर्फ खन्ना का कहना है की वह घर से लक्षा दूध खाकर निकला था। चाय पीने के लिए वह नया टोला मोड़ पर पहुंचा। अचानक धमाका हुआ और वह नाले में जा गिरा। इसमें उसके बाएं हाथ एवं बाएं पैर में गहरे जख्म हो गए। खन्ना का कहना है कि वह पटाखा के कारण धमाका हुआ था। इधर, मामले में SP अशोक मिश्रा ने बताया कि एक घायल युवक का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। उससे पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। FSL रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पहाड़पुरा मोहल्ले में विस्फोट से दो लोगों के घायल हो गए थे
बता दें कि शनिवार को बिहारशरीफ स्थित पहाड़पुरा मोहल्ले में विस्फोट से दो लोगों के घायल हो गए थे। घटना के बाद सीओ, सदर डीएसपी, और एसडीएम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बम बनाने के दौरान यह विस्फोट हुआ था, हालांकि जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि आवाज की सूचना पर पहुंची जांच टीम को विस्फोट जैसा कुछ लगा नहीं। इधर, जिला प्रशासन ने लोगों को अफवाह फैलाने से बचने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed