Bihar : बिहारशरीफ में धारा 144 के बीच धमाका, CCTV में दो लोग निकलते दिखे; नालंदा DM बोले- विस्फोट लग नहीं रहा
Blast in Nalanda : नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित पहाड़पुरा मोहल्ले में विस्फोट-धुआं के बाद दो लोग जख्मी हालत में झोपड़ी से निकलते दिखे। हालांकि, डीएम ने कहा कि निरीक्षण में विस्फोट जैसा लग नहीं रहा। FSL जांचने आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा फिर खबर में है। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित पहाड़पुरा मोहल्ले में विस्फोट से दो लोगों के ज़ख्मी होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ, सदर डीएसपी, और एसडीएम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बम बनाने के दौरान यह विस्फोट हुआ है, हालांकि जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि आवाज की सूचना पर पहुंची जांच टीम को विस्फोट जैसा कुछ लगा नहीं। फॉरेंसिंक टीम जांच कर रही है, उसकी पुष्टि के बाद ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी। एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि सीसीटीवी में धुआं दिखा है, दो लोग निकलते दिखे हैं। दोनों का पता लगाया जा रहा है। इधर, मामले की जांच के लिए FSL की टीम भी नालंदा पहुंच गई है। दो सदस्य टीम ने अहम साक्ष्य एकत्र किया। टीम के सदस्य ने किया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
बिहारशरीफ में करीब 22 दिनों से धारा लागू है। अभी पुलिस-प्रशासन ने यह नहीं बताया है कि यह कोई शक्तिशाली बम था या ताकतवर पटाखा। जिला प्रशासन ने लोगों को अफवाह फैलाने से बचने के लिए कहा है। प्रशासन ने ईद पर जुटी भीड़ एहतियातन खाली करा दी, लेकिन यह भी स्पष्ट कहा जा रहा है कि आवाज एक मकान से आई थी। आवाज वाली जगह पर फॉरेंसिंक टीम जांच कर रही है।
31 मार्च को नालंदा में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई थी। दोनों ओर से पथराव, आगजनी और गोलीबारी हुई थी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ा गया है। एक अप्रैल को एक बार फिर हिंसा भड़क गई थी। पहाड़पुर के पास दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से 30-40 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में दो पक्षों के एक-एक को गोली लगी, जिसमें 17 साल के गुलशन की मौत हो गई थी। उपद्रव शांत नहीं हुआ, हालांकि प्रशासन ने कर्फ्यू हटाते हुए तनाव पर काबू पाने के लिए धारा 144 को लागू रखा।
भट्ठी भी गए थे, शांति के बाद मुख्यमंत्री ने दूसरी बैठक भी की
बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी भी वहां गए और लोगों से शांति बरतने की अपील की थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक कार्यक्रम के सिलसिले में गृह जिला नालंदा पहुंचे और अफसरों से बाकी कामकाज के अलावा इस मामले पर भी बात की थी।