फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Weather Forecast Update Today Minimum temperature reached 5.5 degree Celsius

Bihar: ठंड ने तोड़ा चार दशक का रिकॉर्ड, बर्फीली और पछुआ हवाओं का असर, न्यूनतम पारा पहुंचा 5.5 डिग्री सेल्सियस

Sun, 15 Dec 2024 11:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Dec 2024 11:29 AM IST
सार

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर में तापमान में लगातार अंतर हो रहा है। यहां का पारा अब तक का सबसे कम दर्ज किया गया है। देर रात को यह गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि बीते 40 वर्ष में सबसे कम पर है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Weather Forecast Update Today Minimum temperature reached 5.5 degree Celsius
हाथ तापते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के अलग-अलग जिले में ठंड में तेजी आ गई है। दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में आई गिरावट से ये और ज्यादा बढ़ गई है। सुबह और शाम में ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। बता दें कि बीते 5 से 6 दिनों से मौसम में बदलाव का दौर जारी है और रात के तापमान में बेहद कमी आई है।

विज्ञापन


खासकर आधी रात के बाद से ज्यादा ही इसका असर महसूस किया जा रहा है। पिछले तीन से चार दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। इससे यहां भी ठंड बढ़ी है। वहीं सुबह में धूप खिलने के बाद भी ठंड महसूस की जा रहा है। बता दें कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री के पास रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकार्ड सेल्सियस के नीचे यानी 5.5 डिग्री पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उधर, मौमस विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड में वृद्धि होगी। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछिया हवा अपना असर दिखा रही है, जिसके बाद आने वाले दो दिनों में और भी तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed