{"_id":"681b69ff5a59e46358017386","slug":"muzaffarpur-bihar-news-minor-boy-suspicious-death-parents-aggression-police-investigate-today-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2918767-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दुकान में घुसे किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा- करंट लगाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दुकान में घुसे किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा- करंट लगाकर मार डाला
Wed, 07 May 2025 08:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 08:32 PM IST
सार
दुकान में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन का आरोप है कि करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
किशोर की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित एक पान की दुकान में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर एक दुकान में मृत पाया गया है और उसकी करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
इस खबर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर घर से कल शाम से गायब था, आज जब दुकानदार दुकान खोला तो देखा की एक किशोर का शव पड़ा हुआ है और यह देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सगाई होने से पहले युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे किशोर की हत्या कर दी गई है।यही नहीं बल्कि परिजनों का आरोप हुआ है कि करंट लगाकर उसको मार डाला गया है और उसकी हत्या दुकानदार ने कर दिया है। इस घटना के बाद दुकानदार ने आरोप को बेबुनियाद बताया है और कहा कि दुकान में कई बार चोरी पहले हो चुकी है। इस बार भी चोरी करने की नियत से दुकान में घुसा था हो सकता है। दुकान में लगे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई हो गई है। मृतक की पहचान मोतीपुर निवासी विनोद पासवान के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। इस दौरान परिजनों ने जमकर बवाल किया।
यह भी पढ़ें: सरकारी आवास में 52 साल के चपरासी अब्दुल ने नाबालिग लड़के से किया कुकर्म, मामला दर्ज होते ही गिरफ्तार
पूरे मामले में डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एक किशोर जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष बताया गया है, उसकी बिजली के करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि किशोर दुकान में चोरी करने के लिए गया था। इसी दौरान करंट लगने से मौत हो गई है।मामले की जांच की जा रही है।