{"_id":"681b6d84a0f58e6d510c6764","slug":"bihar-52-year-old-peon-abdul-raped-minor-boy-in-government-residence-in-begusarai-arrested-case-was-registered-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सरकारी आवास में 52 साल के चपरासी अब्दुल ने नाबालिग लड़के से किया कुकर्म, मामला दर्ज होते ही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सरकारी आवास में 52 साल के चपरासी अब्दुल ने नाबालिग लड़के से किया कुकर्म, मामला दर्ज होते ही गिरफ्तार
Wed, 07 May 2025 07:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 May 2025 07:56 PM IST
सार
Rape With Minor Boy: नगर थाना क्षेत्र के PHED सरकारी आवास में एक नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार के सरकारी आवास में नाबालिग लड़के से कुकर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के पीएचईडी सरकारी आवास का है। जहां चपरासी ने एक नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया। हालांकि, घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना नगर थाना को मिली थी। बताया गया कि एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ कुकर्म किया और लोगों ने उसे पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल मौके पर पहुंची और PHED सरकारी आवास के पास जांच की गई। आसपास मौजूद लोगों और पीड़ित के परिजनों से पूछताछ की गई, तब परिजनों ने बताया कि उनके नाबालिग बेटे को PHED में कार्यरत चपरासी अब्दुल मजिद बहला-फुसलाकर अपने सरकारी आवास में ले गया और उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भगवानपुर गोली कांड मामले में हथियारों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित नाबालिग से भी पूछताछ की। इसके बाद आरोपी अब्दुल मजिद को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना स्थल की जांच FSL टीम से भी कराई गई। पीड़ित और आरोपी दोनों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल बेगूसराय में कराया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बेगूसराय पुलिस ने इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 181/25 को दर्ज किया गया है। इसमें धारा 75 (2), 127 (2), 115 (2), 198, 199 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 लगाई गई है।
यह भी पढ़ें: छात्र की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने बर्थडे पार्टी में फोन कर बुलाया था
गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल है, जिसकी उम्र करीब 52 साल है। वह मूल रूप से करबला, थाना फुलवारी शरीफ, जिला पटना का रहने वाला बताया जा रहा है। वर्तमान में वह नगर थाना क्षेत्र के PHED सरकारी आवास, बेगूसराय में रहकर काम करता था।