04:40 PM, 18-Sep-2026
बिहार: भाजयुमो के जिला महामंत्री की गोली मारकर हत्या, बंद कमरे में मिला शव; सिर के पीछे से मारी गई थी गोली
सहरसा में भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत उर्फ राजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को गौतम नगर स्थित बंद मकान से उनका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
03:43 PM, 18-Sep-2026
बिहार में बड़ा हादसा : अनियंत्रित गाड़ी ने बाइक को उड़ाया, नहर में डूबी; तीन युवकों की मौत
कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। अनियंत्रित वाहन की टक्कर के बाद बाइक नहर में जा गिरी। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें
02:18 PM, 18-Sep-2026
बिहार: नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक, MLA-MLC को पढाया गया पाठ; कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा?
JDU Meeting: जदयू ने आज की बैठक को एक दिवसीय प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का नाम दिया है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ हो चुका है। संजय झा, विजय चौधरी, उमेश कुशवाहा के साथ निशांत कुमार भी इस बैठक में मौजूद हैं।
और पढ़ें
02:03 PM, 18-Sep-2026
बिहार: अनंत सिंह नहीं हो रहे ठंडा, फिर JDU प्रत्याशी पर गरजे; नीरज कुमार का भी कड़ा जवाब, मंत्री क्या बोले?
Bihar News : इधर जदयू की बड़ी बैठक चल रही है और उधर पार्टी के दो दिग्गजों के बीच महासंग्राम है। जदयू विधायक अनंत सिंह ठंडा होने को तैयार नहीं हैं। पुरानी बातें याद करने कह रहे हैं। नीरज कुमार को जदयू प्रत्याशी भी नहीं मान रहे MLC चुनाव में।
और पढ़ें
01:22 PM, 18-Sep-2026
पितृपक्ष मेला 2026 : गयाजी साथ आ रहे हैं बच्चे? हाथ पर लगेगा QR Code वाला बैंड; तर्क के साथ जानिए कारण
गया जी धाम में 25 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला-2026 में बच्चों की सुरक्षा के लिए पहली बार क्यूआर आधारित सुरक्षा बैंड की व्यवस्था की जा रही है। बैंड बच्चों के परिजनों के मोबाइल नंबर से लिंक रहेगा, जिससे बच्चा भीड़ में बिछड़ने पर तुरंत सूचना मिल सकेगी।
और पढ़ें
12:41 PM, 18-Sep-2026
बिहार न्यूज: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली
पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करा दिया गया और मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ कोर्ट परिसर की जांच शुरू की।
और पढ़ें
12:35 PM, 18-Sep-2026
बिहार: लालगंज के लाइन होटल में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली; होटल मालिक के बेटे का अपहरण
वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित लाइन होटल में बुधवार देर रात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में होटल में खाना खा रहा एक ग्राहक घायल हो गया, जबकि अपराधी होटल मालिक के बेटे को अपने साथ ले गए।
और पढ़ें
11:06 AM, 18-Sep-2026
बिहार: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बिहार के चार नाम, संजय मिश्रा समेत इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार से जुड़े चार नामों को सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता संजय मिश्रा, फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, निर्माता मीनती मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव का नाम पुरस्कार विजेताओं में शामिल है।
और पढ़ें
09:43 AM, 18-Sep-2026
बिहार न्यूज: रिश्वत मांगने के आरोप में महिला थानाध्यक्ष निलंबित, वायरल ऑडियो की जांच में हुई पुष्टि
वैशाली में महिला थाना कांड संख्या 64/25 से जुड़े वायरल ऑडियो की जांच के बाद महिला थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच में ऑडियो को प्रामाणिक पाया गया।
और पढ़ें
09:34 AM, 18-Sep-2026
बिहार: चेन्नई में बेगूसराय के 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने की बात
बेगूसराय के बखरी प्रखंड के चकहमीद गांव निवासी करीब 20 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद की चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह करीब दो महीने पहले रोजगार के लिए चेन्नई गया था।
और पढ़ें