फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Meeting at the JDU office chaired by Nitish Kumar; MLC elections, UCC, Bihar politics, and Bihar news updates

बिहार: नीतीश कुमार ने क्यों बुलाई जदयू की बैठक, राजद के ऑफर और एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

Fri, 18 Sep 2026 10:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 18 Sep 2026 10:41 AM IST
सार

JDU Meeting: जदयू ने आज की बैठक को एक दिवसीय प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का नाम दिया है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ हो चुका है। संजय झा, विजय चौधरी, उमेश कुशवाहा के साथ निशांत कुमार भी इस बैठक में मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Meeting at the JDU office chaired by Nitish Kumar; MLC elections, UCC, Bihar politics, and Bihar news updates
दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ करते नीतीश कुमार के साथ अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर से ऑफर दिया है तब से सियासत गरमा गई है। इन सब के बीच  आज जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने विधायकों, विधान परिषद् सदस्यों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के साथ बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए भी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और विधान परिषद् सदस्य जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं। कर्पूरी सभागार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की शुरुआत की गई है। नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री निशांत कुमार के साथ दिया जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। बताया जा रहा है कि आज की बैठक में विधायी कार्य, कानून बनाने की प्रक्रिया, प्रश्नकाल समेत अन्य चीजों की जानकारी दी जाएगी। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार यूसीसी, जदयू के नामकरण और राजद के ऑफर पर पार्टी के नेताओं के बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन


यूसीसी को लेकर जदयू में किसने क्या कहा?
दरअसल यूसीसी को लेकर जदयू में अलग अलग राय है। वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने स्पष्ट कहा कि बिहार में यूसीसी लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है और जदयू के मुखिया नीतीश कुमार ने शुरुआत से ही यूसीसी का विरोध किया है।  इसलिए, एनडीए सरकार में जदयू इसे लागू नहीं होने देगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सबसे पहले, हमें यह देखना होगा कि यूसीसी विधेयक किस रूप में पेश किया जाता है। हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि प्रावधानों की समीक्षा करने के बाद उन पर गृह मंत्री अमित शाह से सीधे बातचीत होगी और उसके बाद हमारी पार्टी एक बैठक करेगी। पार्टी के भीतर विचार-विमर्श होगा और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। यदि हमें कोई चिंता होती है या कोई समस्या नज़र आती है, तो हम गृह मंत्री से उनका समाधान करने का अनुरोध करेंगे। 
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव को लेकर बुलाई गई है बैठक
वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि आठ सीटों पर जो एमएलसी चुनाव में होना है, उसी के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है। नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच तकरार को देखते हुए दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश करेंगे। वहीं पार्टी के मुद्दे और सरकार के कामकाज पर चर्चा हो सकती है। बाढ़ को लेकर भी नीतीश कुमार अपनी टीम को कुछ निर्देश दे सकते हैं। कुल मिलाकर आज की बैठक में बिहार के मुद्दों पर ही चर्चा होगी। वहीं राजद के ऑफर के बारे में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस सब पॉलिटिकल स्टंट से परिचित हैं। अब वह इन सब बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए अपने नेताओं को भी इन सब से दूरी बनाने की ही सलाह देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed