फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Before getting engaged in Kaimur young man died in road accident two others seriously injured

Bihar News: सगाई होने से पहले युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Wed, 07 May 2025 08:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 May 2025 08:16 PM IST
सार

Road Accident: एक युवक की सगाई होने वाली थी, इससे पहले की उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे से परिजनों में चीख पुकार मच गई है।

विज्ञापन
Bihar News Before getting engaged in Kaimur young man died in road accident two others seriously injured
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले में सगाई होने से पहले की सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वहीं, घायल दो युवक अनुमंडल अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि मृतक कुछिला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी स्वर्गीय सन्नी पांडेय का 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बताया जाता है। वहीं, सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पड़ोसी ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से काम करके घर लौटा था। इसी बीच वह अपने मौसी के घर शादी समारोह में नौडीहा गांव गया हुआ था। जहां से वह बाइक से दो युवकों के साथ अपने घर अहिरौली आ रहा था, तभी मोहनिया के दादर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरकारी आवास में 52 साल के चपरासी अब्दुल ने नाबालिग लड़के से किया कुकर्म, मामला दर्ज होते ही गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां घटना स्थल पर ही इसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। जहां घायल दोनों युवकों का भर्ती कर चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भगवानपुर गोली कांड मामले में हथियारों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

उन्होंने बताया कि युवक की सगाई 13 अप्रैल को होना था। इसके पहले ही उसकी अर्थी उठ गई, जिससे उसके परिजन काफी आहत हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, प्रशासन द्वारा पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन और सरकार से मुआवजे की मांग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed