फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News huge python was found in the Ganges River in Vaishali Hajipur news bihar news hindi news

Bihar News : गंडक नदी किनारे दिखा 16 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने समय रहते किया रेस्क्यू

Mon, 05 Jan 2026 11:02 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 11:02 AM IST
सार

वैशाली जिले के गंडक नदी स्थित रमदौली घाट पर एक विशाल अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 15 से 16 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

विज्ञापन
Bihar News huge python was found in the Ganges River in Vaishali Hajipur news bihar news hindi news
गंगा नदी में अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में गंडक नदी के रमदौली घाट पर एक विशाल अजगर देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर दिखने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया। अजगर के दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने के लिए मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार गंडक नदी में इतना बड़ा अजगर देखा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, अजगर की लंबाई करीब 15 से 16 फीट थी और उसका वजन भी काफी अधिक था। सुरक्षा के मद्देनज़र टीम ने मौके पर घेराबंदी की और लोगों को अजगर के पास जाने से रोकते हुए दूरी बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने विशेष उपकरणों की मदद से बेहद सावधानी के साथ अजगर को काबू में किया, ताकि उसे किसी तरह की चोट न पहुंचे। सफल रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग की गाड़ी से सुरक्षित वन क्षेत्र में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस का विरोध, भाजपा पर साधा निशाना

अधिकारियों ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ है और उसे कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अजगर विषैला नहीं होता, लेकिन अपने बड़े आकार के कारण यह इंसानों के लिए खतरनाक हो सकता है। अजगर देखे जाने के बाद गंडक और गंगा घाट के आसपास बसे लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि कहीं गंगा नदी में ऐसे और अजगर तो नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले गंगा नदी में मगरमच्छ तो देखे हैं, लेकिन आज तक अजगर नहीं देखा था, जिस वजह से यह घटना इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed