फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : congress party peotest against bjp minister husband bihari girl statement

Bihar: बिहार की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस का विरोध, भाजपा पर साधा निशाना

Sun, 04 Jan 2026 07:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 07:13 PM IST
सार

Bihar: उत्तराखंड की भाजपा मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने बयान की निंदा करते हुए माफी और कार्रवाई की मांग की तथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : congress party peotest against bjp minister husband bihari girl statement
विरोध मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तराखंड की भाजपा सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित और आपत्तिजनक बयान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। इस बयान के विरोध में रविवार शाम मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के सरैयागंज टावर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान की कड़ी निंदा की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिहार की बेटियों के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


पढे़ं; नेपाल में मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में सीमा पर प्रदर्शन, जोगबनी बॉर्डर पर कुछ घंटों के लिए आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन स्वयं बिहार से आते हैं, इसके बावजूद अब तक इस अमर्यादित बयान पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। एक ओर महिला सम्मान की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर उनके नेताओं के परिवार से इस तरह के अपमानजनक बयान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि अब तक न तो मंत्री से इस्तीफा लिया गया है और न ही उनके पति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई हुई है। उन्होंने इसे भाजपा की दोहरी नीति करार दिया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को भी घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बिहार की धरती और यहां की संस्कृति की अक्सर सराहना करते हैं, लेकिन बिहार की बेटी के अपमान पर अब तक उनकी ओर से कोई माफी या प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संबंधित बयान पर सार्वजनिक माफी और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी और बिहार की बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed