फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Six people were seriously injured in a horrific road accident on Mokama-Begusarai four lane

Bihar Accident: मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर; छह लोग गंभीर घायल

Mon, 21 Apr 2025 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Apr 2025 02:59 PM IST
सार

Bihar: हादसे की सूचना मिलते ही हाथीदह थाना से सब-इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।

विज्ञापन
Six people were seriously injured in a horrific road accident on Mokama-Begusarai four lane
दो कारों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा-बेगूसराय नई फोरलेन पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना सिमरिया सिक्स लेन पुल पार करने के बाद औंटा जीरोमाइल के समीप हुई, जहां दो कारों की आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन

घायलों में बेगूसराय के व्यवसायी नारायण हिसारिया और उनका परिवार शामिल है। नारायण हिसारिया बेगूसराय में कंप्यूटर की दुकान चलाते हैं और वे राजगीर से अपने परिवार के साथ लौट रहे थे। वहीं दूसरी कार बेगूसराय से मोकामा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में चल रही दोनों कारें आमने-सामने से टकरा गईं।

विज्ञापन


पढ़ें: अवैध खनन पर जिला प्रशासन का एक्शन, 14 वाहनों पर हुई कार्रवाई; 80 लाख का जुर्माना भी लगाया    

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही हाथीदह थाना से सब-इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। कुछ घायलों को बेगूसराय, जबकि कुछ को मोकामा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed