Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samrat choudhary birthday chhath puja lakhanpur munger surya arghya

बिहार: जन्मदिन पर पैतृक गांव में छठ मनाएंगे सीएम सम्राट, सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगे उत्तर टोला घाट

Sun, 15 Nov 2026 10:20 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 15 नवंबर की देर शाम अपने पैतृक गांव लखनपुर पहुंचेंगे। 16 नवंबर को जन्मदिन के अवसर पर वह परिवार के साथ छठ पर्व मनाएंगे और उत्तर टोला छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

विज्ञापन
samrat choudhary birthday chhath puja lakhanpur munger surya arghya
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस बार छठ महापर्व अपने पैतृक गांव लखनपुर में मनाएंगे। वह 15 नवंबर की देर शाम मुंगेर जिले के तारापुर स्थित गांव पहुंचेंगे। खास बात यह है कि 16 नवंबर को उनका जन्मदिन भी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ छठ पर्व में शामिल होंगे और सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के गांव आगमन को लेकर मुंगेर जिला और अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी सतर्क हैं और क्षेत्र में कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि उनके दौरे के दौरान किसी तरह की चूक न हो।

विज्ञापन

उत्तर टोला छठ घाट पर सूर्य को देंगे अर्घ्य

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, मुख्यमंत्री की छोटी बहन और भाभी इस साल छठ का व्रत कर रही हैं। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह अपने पैतृक घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित उत्तर टोला छठ घाट पहुंचेंगे। यहां वह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के तारापुर और असरगंज प्रखंड के तीन अन्य प्रमुख छठ घाटों पर भी जाने की संभावना है। इनमें बड़ी दुर्गा मंदिर छठ घाट, रणगांव मंदिर स्थित शिवगंगा छठ घाट और धोबई छठ घाट शामिल हैं। सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने और परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

जन्मदिन पर नहीं होगा कोई विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी कामकाज और आधिकारिक जिम्मेदारियों में व्यस्तता के चलते इस बार परिवार के साथ जन्मदिन मनाने का कोई विशेष कार्यक्रम नहीं रखा है। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को सामाजिक सेवा के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत 16 नवंबर को असरगंज स्थित सरस्वती सेवा समिति परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़कर मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed