फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lalu Prasad Yadav daughter Rohini Acharya attacks on nitish govt

राजनीति: लालू यादव की बेटी रोहिणी का नीतीश पर तीखा हमला, बिहार नहीं संभल रहा तो छोड़ दीजिए कुर्सी

Thu, 03 Jun 2021 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Jun 2021 10:27 AM IST
सार

बिहार में सियासी पारा लगातार गर्म होता जा रहा है। सरकार पर ना केवल विपक्षी दल हमलावार है, बल्कि उनके सहयोगी भी नसीहत देने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि ताजा मामला राजद सुप्रीमो की बेटी रोहिणी का है। उसने सीएम नीतीश पर तंज कसा है।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav daughter Rohini Acharya attacks on nitish govt
सुशील मोदी, रोहिणी आचार्य - फोटो : Social Media

विस्तार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जमानत पर जेल से बाहर जरूर आ गए हैं, लेकिन उनकी सक्रियता अभी कम दिख रही है। इस बीच बीते कुछ दिनों से उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बंटोर रही हैं। रोहिणी आचार्य बिहार सरकार पर हमलावर हैं। रोहिणी ने एक बार फिर ट्वीट कर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


रोहिणी का नीतीश पर तंज
लालू प्रसाद की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीटकिया दिल पर हाथ रख कर पूछिए सरकार क्या आप इस कुर्सी के काबिल हो..? जब संभल नहीं रहा है राज्य..अपनी अंतरात्मा को जगा कर.. क्यों नहीं कुर्सी से उतर जाते जनाब.?
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील मोदी पर साधा निशाना
रोहिणी आचार्य ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को लेकर भी गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। भाजपा का एक नेता हाफ पेंट वाला बरसाती मेंढक है। रोहिणी ने दूसरी ट्वीट में सिवान के एंबुलेंस मामले की चर्चा करते हुए सुशील मोदी के खिलाफ तीखा हमला बोला। सुशील मोदी को लेकर रोहिणी आचार्य ने कहा कि कमीशन की खातिर, एंबुलेंस घोटाले पर मौनी बाबा जो अभी बना हुआ है। यहीं लालू जी के राज में एंबुलेंस का अगर एक चक्का भी पंचर होता है तो हाफ पैंट वाले इस बरसाती मेंढक मीडिया से लेकर कोर्ट तक कागज का पुलिंदा दिन रात लहराते दिखते थे..!! 


एंबुलेंस घोटाले पर सियासी उबाल
बता दें कि सिवान में एंबुलेंस घोटाला को लेकर बिहार की राजनीति उबाल पर है। ये एंबुलेंस एमएलसी टुन्ना पांडे के अलावा तत्कालीन विधायक रमेश सिंह कुशवाहा और पूर्व मंत्री व्यास देव प्रसाद के फंड से खरीदी गई हैं। वहीं रघुनाथपुर के पूर्व विधायक विक्रम कुंवर का आरोप है कि 7 लाख की कीमत वाली एंबुलेंस को 22 लाख खरीदा गया है। 

सहयोगी दल भी सरकार पर उठा रहे सवाल
बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। सरकार पर विपक्षी दलों के अलावा उनके सहयोगी भी हमलावर हैं। बिहार सरकार के मंत्री व वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरा है। साथ ही हम पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed