{"_id":"5c2cda43bdec2256cc1be3a7","slug":"the-mob-killed-an-old-man-in-charge-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : चोरी के आरोप में भीड़ ने ली एक बूढ़े व्यक्ति की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार : चोरी के आरोप में भीड़ ने ली एक बूढ़े व्यक्ति की जान
Wed, 02 Jan 2019 09:05 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 02 Jan 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
बिहार के अररिया में भीड़ ने चोरी का आरोप लगाकर एक बूढ़े शख्स को मौत के घाट उतार डाला है। मॉब लिंचिंग की यह वारदात अररिया के रानीकट्टा गांव की है, जहां 30 दिसंबर की रात को भीड़ ने एक बूढ़े व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। कल तक पुलिस इस मुद्दे में कुछ भी नहीं बोल रही थी, लेकिन बुधवार को जब पिटाई वाला यह वीडियो वायरल हुआ तो तब पुलिस की चुप्पी टूटी। पुलिस पूरे मामले पर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
इस घटना से पता चलता है कि बिहार में अब कानून का राज खत्म हो गया है। पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। कोई भी किसी को पकड़कर कहीं भी सजा दे सकता है। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें साफ दिख रहा है कि भीड़ एक बूढ़े शख्स को चोरी का आरोप लगाकर बेतहाशा पीट रही है। भीड़ में शामिल लोग लगातार उसे डंडों से मार रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि बूढ़ा शख्स अपने आपको निर्दोष बता रहा है। उसका कहना है कि वो अच्छे घर से ताल्लुक रखता है। उसके बेटा-बेटी सब बड़े-बड़े हैं। वो चोरी क्यों करेगा। उसके पास पैसों की कमी नहीं है तो फिर वो चोरी किसलिए करेगा, लेकिन भीड़ में शामिल लोगों ने इसकी एक नहीं सुनी। उसे तब तक मारा गया जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।
विज्ञापन