मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामला: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के निवास पर सीबीआई ने मारा छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले में सीबीआई ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पटना और बेगूसराय स्थित घर में छापेमारी की है। इससे पहले ही सीबीआई ने जेल में बंद मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के करीबियों पर शिकंजा कसना भी शुरू कर दिया है। मामले की जांच करते हुए सीबीआई ने गुरुवार को उसके कई करीबियों से पूछताछ की। कहा जा रहा है कि इसमें कई तथ्य सामने आए हैं। लेकिन इस बारे में सीबीआई के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
Bihar: CBI raids former Bihar Welfare Department Minister Manju Verma's residence in Patna and Begusarai in connection with #MuzaffarpurShelterHome case. (file pic - Manju Verma) pic.twitter.com/cfwCl2TZvk
— ANI (@ANI) August 17, 2018विज्ञापन
सीबीआई की दो विशेष टीमों ने बृजेश के चार करीबियों से उनके घर जाकर अकेले में पूछताछ की है। इससे पहले मंगलवार को भी उसके दो करीबियों से पूछताछ की गई। उसके रिश्तेदारों से उसके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। यह बात सूत्रों द्वारा कही गई है। इसके अलावा बृजेश को रिमांड पर लेने की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए जांच दल गुरुवार को कोर्ट भी पहुंचा।
सीबीआई के रडार पर हैं कई बड़े अधिकारी
जानकारी के मुताबिक सीबीआई के रडार पर बड़े मंत्री और आईएएस अधिकारी भी हैं। इस मामले में लोगों से पूछताछ करने के बाद पूर्व मंत्री, तीन आईएएस समेत कई बड़े अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। इनके खिलाफ सबूत एकत्रित करने के लिए जल्द ही इनसे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल इस बारे में सीबीआई की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
फोन डिटेल्स से भी हो रही है जांच
मामले पर सीबीआई की एक टीम ब्रजेश के मोबाइल डिटेल्स को भी खंगाल रही है। इसमें बीते छह महीने के डिटेल्स का अवलोकन किया जा रहा है। इस दौरान जो लोग भी शक को घेरे में आ रहे हैं उनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी।