फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP leader Giriraj Singh granted anticipatory bail

विवादित बयान पर गिरिराज को अग्रिम जमानत

Fri, 25 Apr 2014 12:05 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Giriraj Singh granted anticipatory bail

'पाकिस्तान परस्त' वाले बयान पर बिहार बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई है। उन्होंने गुरूवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन


उन्होंने अपने आवेदन में कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। वे अपने बयान से मुकर गए और कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कोई बयान दिया ही नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि मैंने चुनाव आयोग को भी 21 अप्रैल को ही जवाब भेज दिया है। उनके खिलाफ पटना हवाई अड्डा थाने में 18 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिल नहीं रहे गिरिराज

BJP leader Giriraj Singh granted anticipatory bail

गुरूवार को पुलिस जब गिरिराज को ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची तो वो उनको वहां नहीं मिले। कहा जा रहा था कि गुरुवार को ही कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

इसके बाद कयास लगाए गए कि वो शुक्रवार को सरेंडर करेंगे लेकिन उन्होंने अग्रिम जमानक याचिका दायर कर दी। अब उनको कोर्ट ने तो राहत दे दी है लेकिन जनता उनके बयान पर क्या रिएक्ट करेगी ये देखने वाली बात होगी।

माफी मांगने से किया था इंकार

BJP leader Giriraj Singh granted anticipatory bail

इससे पहले उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो अपने विवादास्पद बयान पर माफ़ी नहीं मांगेंगे क्योंकि उन्होंने कुछ ग़लत नहीं कहा है।

दरअसल उनके इस बयान को लेकर ख़ासा विवाद हो रहा है कि जो लोग मोदी के विरोधी हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

न सिर्फ़ कांग्रेस बल्कि एनडीए के कुछ दलों ने भी गिरिराज सिंह के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। उनकी अपनी पार्टी के कुछ नेताओं को भी ये बयान हज़म नहीं हो रहा है।

ये कहा था गिरिराज सिंह ने

BJP leader Giriraj Singh granted anticipatory bail

झारखंड के देवगढ़ में बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार गिरिराज सिंह की जुबान एक रैली के दौरान फिसल गई थी।

गिरिराज सिंह ने कहा, "मोदी को पीएम बनने से रोकने वाले लोग पाकिस्तान परस्त हैं। वही लोग मोदी को रोकना चाहते हैं जो चाहते हैं कि भारत पाकिस्तान के आगे घुटने टेके। ऐसे लोग पाकिस्तान परस्त हैं और उनका मक्का मदीना पाकिस्तान है।''

गिरिराज सिंह नवादा से बीजेपी के उम्मीदवार हैं और उन्हें मोदी की कट्टर समर्थक भी माना जाता है। हालांकि गिरिराज सिंह के विवादित बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने भी इसे गैरजिम्मेदाराना करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed