{"_id":"67fa60a30201892a200b4e18","slug":"bihar-news-businessman-murdered-in-patna-criminals-fired-five-bullets-bihar-police-investigation-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने पांच गोली मारी; वारदात से बाजार में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने पांच गोली मारी; वारदात से बाजार में दहशत
Sat, 12 Apr 2025 06:16 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 12 Apr 2025 06:16 PM IST
सार
Patna Police: पटना के मसौढ़ी में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप मच गया। बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। दुकानदारों ने दुकानों का शटर गिरा गया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या कर गई। अपराधियों ने कारोबारी को पांच गोली मारी। शनिवार दोपहर मसौढ़ी इलाके में पावर ग्रिड के पास जहानाबाद रोड में इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृत कारोबारी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ छोटन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगदीश यादव मसौढ़ी बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। मुकेश भी अपने पिता के साथ दुकान में बैठता था। इधर, दो-तीन महीने उसने जमीन खरीद-बिक्री का काम शुरू किया था। आशंका है कि जमीन के विवाद में ही उसकी हत्या हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद वाले रोड की ओर जा रहा था
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि यह मृतक मुकेश अपने किसी साथी के साथ बाइक पर बैठकर जहानाबाद वाले रोड की ओर जा रहा था। उसी वक्त किसी बोलेरो बाइक से कुछ अपराधी आए और हत्या कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए फोंरसिक टीम और स्क्वायड डॉग को भी बुलाया गया है। घटनास्थल पर कई खोखा को पुलिस ने बरामद किया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बोले- पंचायती राज दिवस पर बिहार को यह सौगात देने आ रहे पीएम मोदी