Bihar News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बोले- पंचायती राज दिवस पर बिहार को यह सौगात देने आ रहे पीएम मोदी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। पटना में वह कई कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी बीच उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे सीएम नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार के विकास और जनकल्याण के अनेको कार्यक्रम चल रहे हैं।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पटना आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इस कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रखना चाहती है। इसी कार्यक्रम को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार दौरे पर हैं। वह आज पटना में हैं। उन्होंने पुराने सचिवालय में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत बिहार सरकार के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। केंद्रीय मंत्री भाजपा कार्यालय में राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार के द्वारा अनेकों सौगात बिहार के लोगों को दी गई है। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस है। और, उस दिन एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की जनता को अनेकों सौगात देने आ रहे हैं। पंचायती राज के चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मेलन तो होगा ही पूरा देश उससे जुड़ेगा। इसमें कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का लाभ भी बिहार की जनता को दी जाएगी। पिछले साल गरीबों को सात लाख 90 हजार मकान पीएम आवास योजना के अंतर्गत लोगों को दिए गए थे। पांच लाख 20 हजार मकान जो बचे हुए थे, वह भी दिए जाएंगे। पीएम मोदी के हाथों 520000 नए मकानों का लाभ दिया जाएगा। 8000 करोड़ की लागत से मकान का निर्माण किया जाएगा। मधुबनी में लाखों की संख्या में लोग आएंगे, ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मधुबनी में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करना है।
चिराग बोले- जंगलराज का भी क्राइम बुलेटिन जारी करें तेजस्वी यादव
इस साल 20 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
बिहार सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं का बिहार में बेहतरीन तरीके से क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 3 लाख से ज्यादा “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, और इस साल 20 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा बिहार के नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं।
जानिए, केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के बारे में
वहीं दोपहर में केंद्रीय मंत्री स्टेट गेस्ट हाउस पटना में ग्रामीण विकास की केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा किया। इस बैठक में राज्य की विकास योजनाओं की प्रगति और उनकी प्रभावशीलता पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस कार्यक्रम के बा वह मधुबनी के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए 24 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कार्यक्रम की सभी आवश्यकताओं और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद वह रामकृष्ण द्वारका कॉलेज में आयोजित "एक राष्ट्र- एक चुनाव" कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में सुधार और एकीकृत चुनाव प्रणाली को बढ़ावा देना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.