फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ganga Flood Alert in Bihar: Water Crosses Highest Flood Level at Gandhi Ghat Vigilance in 5 Districts

बिहार: गंगा का जलस्तर बढ़ा, डाउनस्ट्रीम जिलों में बाढ़ का खतरा; प्रदेश के इन पांच जिलों में अलर्ट

Sun, 06 Sep 2026 04:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

Ganga Flood Alert in Bihar: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर पार करने के बाद डाउनस्ट्रीम इलाकों में पानी का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार के गंगा किनारे बसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Ganga Flood Alert in Bihar: Water Crosses Highest Flood Level at Gandhi Ghat Vigilance in 5 Districts
गंगा नदी के पानी तेज बहाव। संवाद

विस्तार

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि और गांधी घाट पर जलस्तर के उच्चतम बाढ़ स्तर (Highest Flood Level) को पार करने के बाद अब पानी का दबाव डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहेगा। इसका प्रभाव अगले एक से तीन दिनों तक हाथीदह और उसके बाद के डाउनस्ट्रीम गेज स्टेशनों पर देखने को मिल सकता है। जलस्तर हाथीदह में पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर को भी पार कर सकता है। ऐसे में बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिले में गंगा के किनारे बसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

गांधी घाट पर बढ़े हुए जलस्तर की लहर के डाउनस्ट्रीम की ओर बढ़ने को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों को सतर्क रहने तथा जलस्तर की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

साथ ही, नदी के जलस्तर, तटबंधों, संवेदनशील स्थलों और निचले इलाकों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुसार पहले से एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागीय और क्षेत्रीय अभियंताओं को बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सभी संसाधनों और मशीनरी को तैयार स्थिति में रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी

संबंधित क्षेत्र के लोगों को भी अनावश्यक रूप से नदी के निकट नहीं जाने तथा सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन को नावों के परिचालन पर निगरानी रखने, ओवरलोडिंग रोकने और लोगों को लगातार सूचना उपलब्ध कराते हुए जागरूक रखने का परामर्श दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed