फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Former BJP MLA achyutand singh said - Defence minister Rajnath Singh has no place in BJP

Bihar News : BJP के पूर्व MLA बोले- पिछलगवा राजनाथ सिंह को तो ... भी बीेजेपी में नहीं पूछ रहा, मचा हंगामा

Sun, 23 Apr 2023 05:58 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 23 Apr 2023 05:58 PM IST
सार

Veer Kunwar Singh Vijay Utsav : देश के रक्षा मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लेकर बिहार में भाजपा के एक पूर्व विधायक ने रविवार को आपत्तिजनक भाषा बोली। इससे हंगामा मच गया है। यह दो केंद्रीय मंत्रियों पर पहले भी बोल चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar : Former BJP MLA achyutand singh said - Defence minister Rajnath Singh has no place in BJP
राजनाथ पर विवादित टिप्पणी से पहले की यह तस्वीर है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव पर भारतीय जनता पार्टी ने भले ही सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला, लेकिन पार्टी खुद ही झमेले में भी फंस गई। वैशाली में ऐसे ही एक कार्यक्रम में भाजपा के विधानसभा सदस्यों की उपस्थिति में पार्टी के एक पूर्व विधायक ने देश के रक्षा मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लेकर बहुत कुछ बोल दिया। उन्होंने राजनाथ को 'पिछलगवा’ तो कहा ही, एक पालतू पशु की प्रजाति का नाम लेते हुए कहा कि पार्टी में उतनी भी पूछ नहीं है। पूर्व विधायक अच्युतानंद की बातें सुनते ही वहां मौजूद भाजपा के लोगों ने विरोध जताते हुए माइक छीन ली। 

विज्ञापन

Bihar : Former BJP MLA achyutand singh said - Defence minister Rajnath Singh has no place in BJP
विवादित टिप्पणी के बाद मंच पर ऐसे जुट गई भीड़ और मच गया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

वैशाली में कार्यक्रम, मंच पर होने लगा विरोध
वैशाली में विजयोत्सव समारोह के दौरान लोग भाजपा के पूर्व विधायक अच्युतानंद की बातें बड़े आराम से सुन रहे थे। पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन मंच पर उनकी बातें सुनते हुए पानी पी रहे थे। अच्युतानंद कह रहे थे- "देश में जब तलवार की धार पर शासन का निर्धारण हो रहा था, उस समय भगवान राम शबरी के जूठे बेर खाकर जन-जन को जोड़ रहे थे। लोकतंत्र में क्षत्रप बनना है, राजा बनना है तो वोट ही ताकत है। जिसको वोट आएगा, वही भारत का प्रधानमंत्री बनेगा, बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा।" इस समय तक सब ठीक रहा। आगे अच्युतानंद ने कहा- "पिलगवा बनने के लिए... राजनाथ सिंह को तो ... भी बीजेपी में नहीं पूछ रहा है।" इतना सुनते ही वहां जुटी भीड़ 'क्या बोल रहे हैं' कहती हुई मंच पर आ गई और ऐसा हंगामा शुरू हो गया कि संबोधन बंद कराना पड़ा।

तब नित्यानंद-भूपेंद्र को जालिम कहा, नीतीश को सीने में बताया था
पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा में उन्होंने कहा था- "हम पार्टी के चक्रव्यूह में फंस गए हैं और हमारी हालत देखिए कि हमें जालिम नित्यानंद राय और भूपेंद्र यादव जैसों की हिमायत करनी पड़ रही है।"  उन्होंने इसी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था जताते हुए कहा था कि "कपड़ा उठाकर देखोगे तो मेरे सीने पर लिखा है कि सारे जहां से अच्छे हैं हमारे नीतीश कुमार।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed