{"_id":"64451749a607964d6a0bfa45","slug":"bihar-bjp-samrat-chaudhary-said-on-veer-kunwar-singh-jayanti-nitish-kumar-has-memory-loss-like-ghajini-2023-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार को गजनी की तरह मेमोरी लॉस, भाजपा ने 5 बार सीएम बनाकर गलती की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार को गजनी की तरह मेमोरी लॉस, भाजपा ने 5 बार सीएम बनाकर गलती की
Sun, 23 Apr 2023 05:02 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 23 Apr 2023 05:02 PM IST
सार
Veer Kuwar Singh : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। कल उन्हें मिट्टी में मिलाने की बात कही, आज कह दिया कि मेमोरी लॉस के शिकार हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा ऑडिटोरियम से सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक हैसियत को मिट्टी में मिलाने की बात करने के अगले ही दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। वीर कुंवर सिंह के विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्राट ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेमोरी लॉस के शिकार हैं। सम्राट ने यह भी कहा कि भाजपा ने पांच बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर गलती की है। वह गलती अब नहीं होगी दोबारा। सम्राट चौधरी ने कहा नीतीश कुमार को 18 साल हो गए मुख्यमंत्री बने हुए। उनको याद भी यह बात है कि नहीं मुझे पता नहीं क्योंकि आजकल उनका मेमोरी लॉस हो रहा। जैसे गजनी फिल्म में आमिर खान का मेमोरी लॉस हो जाता था वैसे ही नीतीश बाबू का भी मेमोरी आजकल थोड़ा लॉस हो जा रहा है उनको मेडिकल जांच की जरूरत है।
सम्राट का दावा- 2025 में नीतीश कुमार वजूद समाप्त
सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि पिछले बार गलती से 2 सीट इन लोगों ने ले आया था लेकिन इस बार जनता नीतीश कुमार को जीरो पर आउट कर देगी। अब जनता सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तरफ देख रही है। 2024 और 2025 में बिहार की जनता नीतीश जी को जवाब देगी। सम्राट ने दावा किया कि 2025 में नीतीश कुमार जी का जो राजनीतिक वजूद है, उसको समाप्त करते हुए बिहार में भाजपा का बेटा मुख्यमंत्री बनकर बिहार को डबल इंजन की सरकार देगा।
CM नीतीश, बोले- बिल्कुल बुद्धि नहीं, करना है कर दो

गौरव यात्रा में शामिल बिहार भाजपा के वरीय नेता।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने लालू प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था
उन्होंने लालू प्रसाद पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 34 विधायकों के साथ लालू प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर उनकी राजनीतिक उत्पत्ति करवाई थी। और नीतीश कुमार को भी भाजपा ने अपने कंधे पर 5 बार बैठा कर मुख्यमंत्री बनाने की भूल की है। अभी यह भूल दोबारा नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि 2024 में 40 के 40 सीट जीतेंगे। दरअसल, बिहार भाजपा वीर कुंवर सिंह जी की विजयोत्सव मना रही है। इसको लेकर राजधानी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा ने इसका नाम गौरव यात्रा रखा। शोभा यात्रा स्टेशन रोड, डाकबंगला, बेली रोड होते हुए राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा भवन ऑडिटोरियम पहुंचनी। बाबू वीर कुंवर सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है।
पूर्व सांसद बोले - पिता नहीं मिला सके मिट्टी में, अब वह बेटा मिलाएगा जो नीतीश की गोद में पला