फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 News in Hindi: Chirag Paswan Ljp Nitish Kumar Jdu Upendra Kushwaha Electoral Alliance Bjp Nda

Bihar: चिराग एनडीए में बने रहने को लेकर आज लेंगे अपने फैसला, उपेंद्र कुशवाहा चुनावी गठजोड़ पर करेंगे बड़ा एलान

Tue, 29 Sep 2020 11:37 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 29 Sep 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 News in Hindi: Chirag Paswan Ljp Nitish Kumar Jdu Upendra Kushwaha Electoral Alliance Bjp Nda
चिराग पासवान-उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : PTI

Bihar Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव में एक महीने से कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी दलों द्वारा सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा और बैठकों का दौर जारी है। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि कौन किसके साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रहा है।

विज्ञापन


बिहार में एनडीए के दो सबसे बड़े दल जेडीयू और भाजपा कल सीटों को लेकर एलान कर सकते हैं। वहीं, आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा आज सीटों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। कुशवाहा की पार्टी और आरजेडी के बीच अभी तक सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बन सकी है। 
विज्ञापन

 

जेडीयू भाजपा में बनी बात, लेकिन एलजेपी को लेकर फंसा पेंच

जेडीयू और भाजपा बिहार में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बताया गया है कि एनडीए के दो सबसे बड़े दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा अपने अंतिम दौर में हैं। दोनों ही पार्टियां कल यानी कि 30 सितंबर को सीटों का एलान कर सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पार्टियां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों ने बताया है कि एनडीए के तीसरे बडे़ दल यानी कि चिराग पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी एलजेपी की बात अभी तक नहीं बन पाई है। कल भाजपा और जेडीयू सीटों का एलान करने वाले हैं। ऐसे में एलजेपी द्वारा अंतिम निर्णय लेने के लिए आज का समय मांगा गया है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि एलजेपी के एनडीए से अलग होने की संभावना नहीं है। 

यह भी पढ़ें: बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले पत्रकार को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, गोरखपुर रेफर 

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा था कि वह 143 सीटों पर भाजपा के साथ हैं, लेकिन उन्होंने जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की इच्छा जताई थी। ऐसे में लग रहा था कि वह एनडीए से अलग होना चाहते हैं। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा चिराग को समझाया गया कि इस माहौल में अकेले चुनाव लड़ना ठीक नहीं है, इसलिए गठबंधन में बना रहा जाए। 

जानकारी मिली है कि भाजपा ने एलजेपी को 27 विधानसभा सीटों और दो एमएलसी सीटों का ऑफर दिया है। इन सीटों की सूची भी पार्टी को सौंप दी गई है। ऐसे में अब गेंद एलजेपी के पाले में है और उसकी केंद्रीय चुनाव समिति को इस पर निर्णय लेना है। 

उपेंद्र कुशवाहा आज कर सकते हैं बड़ा एलान

वहीं, आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के आरजेडी को सीट बंटवारे को लेकर न मना लेने के बाद दो रास्ते नजर आ रहे हैं। या तो वह एनडीए में शामिल हो सकते हैं या फिर पप्पू यादव के गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में मंगलवार का दिन अहम रहने वाला है, क्योंकि वह चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले हैं। 



कुशवाहा आज इस बात को साफ करेंगे कि वह बिहार चुनाव में किसके साथ गठबंधन करने जा रहे हैं। आरजेडी द्वारा उनके पार्टी के नेताओं को अपने में शामिल करने से ये बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि वह महागठबंधन में नहीं रहने वाले हैं। 

हाल ही में, कुशवाहा ने कहा कि पिछले दिनों पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में उन्हें ही महत्वपूर्ण फैसलों को लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि मैं अब हर निर्णय बिहार की जनता को ध्यान में रखते हुए लूंगा। सूत्रों ने बताया है कि कुशवाहा किसी नए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पप्पू यादव द्वारा बनाए गए गठबंधन में उनके शामिल होने की संभावना बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed