{"_id":"5f72b97d8ebc3e9bb744ba0a","slug":"gopalganj-goons-shoot-local-journalist-in-broad-day-light-refer-to-gorakhpur-in-critical-injured-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले पत्रकार को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, गोरखपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले पत्रकार को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, गोरखपुर रेफर
Tue, 29 Sep 2020 02:21 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता राजन पांडेय को दिनदहाड़े गोली मार दी है। यह घटना मंगलवार को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में घटित हुई। बताया जा रहा है कि पत्रकार पांडेय सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बुलेट पर आए तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अपराधी बुलेट पर सवार थे और उनकी संख्या तीन थी। राजन पांडेय जैसे ही मांझागढ़ पुरानी बाजार पहुंचे तभी उन्हें सरेआम गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद पत्रकार वहीं पर गिर गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर हालत में उन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। घटना को लेकर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम को अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पत्रकार को गोली मारने की वजह का पता उनके बयान के बाद ही पता लग सकेगी। बुरी तरह से जख्मी हालत में राजन ने तीन लोगों रंजीत यादव, राजकुमार शाह, नन्हे जी का नाम लेते हुए कहा है कि तीनों ने मुझे खदेड़ कर गोली मारी है।