Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rajgir mahotsav 2026 26 to 28 november gram shri mela tanga race

बिहार: राजगीर महोत्सव 26 से 28 नवंबर तक, 7 दिन चलेगा ग्राम श्री मेला; मल्टीमीडिया स्क्रीन पर दिखेंगे कार्यक्रम

Wed, 04 Nov 2026 07:54 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 04 Nov 2026 07:54 AM IST
सार

नालंदा के राजगीर में 26 से 28 नवंबर तक राजगीर महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। दर्शकों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर मल्टीमीडिया स्क्रीन लगाई जाएंगी। महोत्सव में टांगा रेस, घुड़सवारी दौड़ और महिला एवं पुरुष वर्ग की दंगल प्रतियोगिता आकर्षण रहेंगी।

विज्ञापन
rajgir mahotsav 2026 26 to 28 november gram shri mela tanga race
राजगीर महोत्सव 26 से 28 नवंबर तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के राजगीर में प्रतिष्ठित राजगीर महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार महोत्सव का आयोजन 26 से 28 नवंबर तक किया जाएगा। आयोजन को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ टांगा रेस, घुड़सवारी दौड़ और महिला एवं पुरुष वर्ग की दंगल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं, मुख्य महोत्सव तीन दिनों का होगा, जबकि पारंपरिक ग्राम श्री मेला सात दिनों तक चलेगा।

विज्ञापन

पीछे बैठे दर्शक भी मल्टीमीडिया स्क्रीन पर देख सकेंगे कार्यक्रम

जिलाधिकारी ने मुख्य मंच के निर्माण को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंच की व्यवस्था इस तरह की जाए कि आगे और पीछे बैठे सभी दर्शक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का स्पष्ट रूप से आनंद ले सकें। इसके लिए आयोजन परिसर के अलग-अलग स्थानों पर मल्टीमीडिया स्क्रीन लगाई जाएंगी।

विज्ञापन

इसके अलावा दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रवेश और निकास द्वारों की स्पष्ट मार्किंग तथा पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने को कहा गया है। वाहनों पर चढ़कर कार्यक्रम देखने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और दर्शकों के लिए निर्धारित बैठक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी, बनेगा आधुनिक कंट्रोल रूम

महोत्सव के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। राजगीर के एसडीओ और एसडीपीओ को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुगम आवागमन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। पूरे आयोजन परिसर की 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों से लैस आधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम और वेटिंग जोन की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने में आसानी हो।

टांगा रेस के साथ घुड़सवारी दौड़ का भी प्रस्ताव, दंगल में महिला-पुरुष लेंगे हिस्सा

राजगीर महोत्सव में इस बार पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं को भी खास जगह दी जाएगी। टांगा एवं टोटो संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार ने टांगा रेस की पुरस्कार राशि बढ़ाने, सांत्वना पुरस्कारों की संख्या 35 से बढ़ाकर 50 करने और महोत्सव में घुड़सवारी दौड़ शामिल करने का सुझाव दिया है।
जिलाधिकारी ने इन सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। उन्होंने एसडीओ को घुड़सवारी दौड़ आयोजित कराने के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा महोत्सव में महिला और पुरुष दोनों वर्गों की पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

तीन नहीं, सात दिनों तक चलेगा ग्राम श्री मेला

राजगीर महोत्सव का मुख्य आयोजन भले ही 26 से 28 नवंबर तक तीन दिनों का होगा, लेकिन इसके तहत लगने वाला पारंपरिक ग्राम श्री मेला सात दिनों तक जारी रहेगा। मेले में ग्रामीण संस्कृति, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय गतिविधियों से जुड़ी रौनक देखने को मिलेगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में मंत्री श्रवण कुमार के प्रतिनिधि मुन्ना कुमार समेत विभिन्न समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पेयजल, पार्किंग और साफ-सफाई पर विशेष जोर

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि राजगीर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है। ऐसे में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पेयजल, महिलाओं के लिए विशेष शौचालय, पार्किंग और साफ-सफाई की व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का जोर इस बार दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर आयोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed