फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election : 3 RJD MLAs to join JDU including Chandrika Rai

चुनाव से पहले राजद को झटका, लालू के समधी समेत तीन विधायक कल जदयू में शामिल होंगे

Wed, 19 Aug 2020 09:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 19 Aug 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election : 3 RJD MLAs to join JDU including Chandrika Rai
सांकेतिक तस्वीर

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए तैयारियों के शुरुआती दौर में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। राजद के तीन विधायक गुरुवार को जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें लालू यादव के समधी चंद्रिका राय का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन


चंद्रिका के अलावा जदयू में शामिल होने जा रहे बाकी दो विधायक जयवर्धन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के बेटे फराज फातमी हैं। हालांकि, फराज फातमी को राजद पहले ही महेश्वर यादव और प्रेमा चौधरी के साथ पार्टी से निष्कासित कर चुकी है। ये दोनों भी जदयू का दामन थाम चुके हैं। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव गुरुवार दोपहर को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में तीनों को पार्टी में शामिल कराएंगे। जदयू इन तीन विधायकों के पार्टी में आने से खासी उत्साहित है। इससे पहले पूर्व मंत्री श्याम रजक भी जदयू से निकाले जाने के बाद राजद में शामिल हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed