{"_id":"62f64bddffaa544760231b55","slug":"bihar-dy-cm-tejashwi-yadav-met-sonia-gandhi-sitaram-yechury-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: विपक्ष को फिर एकजुट करने की तैयारी, तेजस्वी ने की सोनिया गांधी और सीताराम येचुरी से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: विपक्ष को फिर एकजुट करने की तैयारी, तेजस्वी ने की सोनिया गांधी और सीताराम येचुरी से मुलाकात
Fri, 12 Aug 2022 06:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 12 Aug 2022 06:22 PM IST
सार
भाकपा महासचिव डी राजा ने बताया कि यह 2024 की लड़ाई की प्रस्तावना होगी और भाजपा को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक पार्टी की मदद करनी होगी। वाम दल राजद का समर्थन करते रहेंगे।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। तेजस्वी यादव ने सोनिया से मुलाकात के बाद कहा कि बिहार के तमाम घटनाक्रम के बाद मैं कल रात दिल्ली आया। मैं दिल्ली में सीताराम येचुरी, डी राजा, सोनिया गांधी से मिला। सभी ने हमें बधाई दी और नीतीश कुमार की सरकार का स्वागत किया।
विज्ञापन
इससे पहले भाकपा महासचिव डी राजा ने बताया कि यह 2024 की लड़ाई की प्रस्तावना होगी और भाजपा को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक पार्टी की मदद करनी होगी। वाम दल राजद का समर्थन करते रहेंगे। हम पटना में गैर-भाजपा सरकार चाहते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बिहार डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी का तो मतलब ही है 'बड़का झूठा पार्टी'। एक वीडियो एडिट करके चलाया गया जिसका जवाब हमने ट्वीट में दे दिया। गिरिराज सिंह से पूछिए कि थोड़ी हिम्मत जुटाकर अपने प्रधानमंत्री से पूछें कि 2 करोड़ रोज़गार का क्या हुआ, बिहार में 19 लाख रोज़गार का क्या हुआ?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे(नीतीश-तेजस्वी) बीच नोकझोंक होती रही, लेकिन हम समाजवादी लोग हैं। एक घर में तो भाई-भाई में लड़ाई होती ही है। लेकिन हमारे जो पुरखों की समाजवादी विरासत है उसे कोई और थोड़ी ले जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्य में 19 लाख नौकरियां देने की बात कही, क्या उन्होंने 19 नौकरियां भी दीं? इसी तरह देश में 2 करोड़ नौकरियां देने की बात करते थे लेकिन 80 लाख नौकरियां ही देते थे। हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का उनका (भाजपा) वादा भूल जाओ। इसके बजाय, वे देश के 80 करोड़ लोगों को 'मुफ्त राशन' देने का दावा करते हैं।