{"_id":"6444e1800f1d40e55b0ce1f5","slug":"bihar-news-former-mp-pappu-yadav-targeted-samrat-chaudhary-also-attacked-yogi-aditya-nath-in-atiq-ahmed-case-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pappu Yadav : पूर्व सांसद बोले - पिता नहीं मिला सके मिट्टी में, अब वह बेटा मिलाएगा जो नीतीश की गोद में पला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pappu Yadav : पूर्व सांसद बोले - पिता नहीं मिला सके मिट्टी में, अब वह बेटा मिलाएगा जो नीतीश की गोद में पला
Sun, 23 Apr 2023 01:12 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:12 PM IST
सार
Atique Ahmed News : बिहार के पूर्व सासंद पप्पू यादव ने कहा है कि यूपी सरकार ने साजिया रचकर अतीक अहमद की हत्या कराई। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को खरी-खरी सुनाई है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद पप्पू यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के "मिट्टी में मिला देंगे" वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई वरीय नेता ने सम्राट चौधरी के इस बयान का पलटवार किया है। अब जाप सरंक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी उनपर जमकर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने सहरसा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो पला ही नीतीश कुमार के गोद में है। वह क्या बोलेगा। पहले इसके पिता भाजपा को ही मिट्टी में मिला रहे थे। पप्पू कुछ मुहावरों के जरिए सम्राट चौधरी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सुप बाजे त बाजे चलनियों भी बाजे", अपने मियां मिट्ठू, टिटही बोला जो आकाश गिरेगा तो हम टेक लेंगे। जनता की ताकत से बढ़कर दुनियां में कुछ नहीं है।
विज्ञापन
सभी भाजपा नेताओं की संपत्ति की जांच होनी चाहिए
पप्पू यादव ने आगे कहा कि यह वह लोग बोल रहे हैं जिन्होंने 17 साल NDA में रहकर पैर छूकर लूटने का काम किया। हम चाहेंगे कि गिरिराज सिंह से लेकर सभी नेताओं की संपत्ति की जांच हो। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता के घर से 5 करोड़ रुपया मिला था। उसको जेल में बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
पप्पू बोले- अतीक की हत्या की साजिश यूपी सरकार ने रची
पप्पू यादव ने योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगया कि कहा कि अतीक अहमद की हत्या की साजिश उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा रची गयी। आप मारिये जीतना क्रिमनल है लेकिन किसी जाति विशेष को टारगेट किए बगैर। इन्हें एनकाउंटर करके मत मारिये। अगर कोई क्रिमनल एनकाउंटर कर रहा है तो आप मारिये। जितने एनकाउंटर आप किये हैं लगभग सब फेक है। हम सर्वोच्च न्यायालय से उत्तर प्रदेश की एनकाउंटर की जांच की मांग करते हैं। ऐसी घटना को दबाने के लिए अतीक अहमद की हत्या के लिए जमीन तैयार की गई। जी 9 पिस्टल जिसमें 26 गोली लगती है वो आउट ऑफ इंडिया की है। वह पिस्टल कहां से आई। जब उसके घर में खाने के लिए पैसे नहीं थे तो 13 लाख का पिस्टल कहां से आया। और उसके पीछे-पीछे किसकी भूमिका है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन