फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: wedding party members were assaulted and robbed and a dispute erupted over molestation In Bhagalpur

Bihar: भागलपुर में बरातियों से मारपीट और लूटपाट, छेड़खानी के विरोध में भड़का विवाद; दूल्हे ने भागकर बचाई जान

Mon, 24 Nov 2025 01:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Nov 2025 01:21 PM IST
सार

Bihar News: दूल्हे के पिता राजहंस ठाकुर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि हमला अचानक इतना तेज था कि वे किसी तरह भागकर अपनी जान बचा सके। अन्य बराती भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे।

विज्ञापन
Bihar: wedding party members were assaulted and robbed and a dispute erupted over molestation In Bhagalpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के इसीपुर थाना क्षेत्र के सीमानपुर मोड़ के पास बारातियों के साथ मारपीट और लूटपाट की बड़ी घटना सामने आई है। आरोप है कि डीजे पर डांस कर रही महिलाओं और नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर बरातियों पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से मारपीट की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दूल्हे को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बारात में शामिल कुछ गाड़ियां आगे बढ़ चुकी थीं और डीजे गाड़ी के साथ महिलाएं डांस कर रही थीं। उसी दौरान गांव के युवक मोहम्मद हल्लो अंसारी का पुत्र मोहम्मद मोजशम (20) महिलाओं से छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की के कपड़े तक फाड़ दिए और उसे जमीन पर पटक दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रत्नेश्वर महादेव व तेलडीहा शक्तिपीठ में की पूजा, असरगंज में करेंगे रोड शो    

विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों द्वारा विरोध किए जाने के बाद आरोपी युवक ने मोहम्मद हकीकत अंसारी, मोहम्मद मेराज अंसारी, मोहम्मद आंसर अंसारी, मोहम्मद रहबर अंसारी, मोहम्मद हल्लो अंसारी और मोहम्मद मन्नान अंसारी सहित करीब 50 अज्ञात लोगों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

दूल्हे के पिता राजहंस ठाकुर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि हमला अचानक इतना तेज था कि वे किसी तरह भागकर अपनी जान बचा सके। अन्य बराती भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। मौके से लोगों के हटते ही आरोपियों ने गाड़ी में रखे जेवरात और सामान लूट लिए और फरार हो गए।

सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उन्हें देखते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।

विधायक मुरारी पासवान पहुंचे, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

बरातियों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पीरपैंती के भाजपा विधायक मुरारी पासवान सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने दूल्हा और उसके परिजनों से विस्तृत बातचीत कर घटना की निंदा की। विधायक ने कहा कि हमारा विधानसभा क्षेत्र शांतिपूर्ण रहे, इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आरोपी पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही डीएसपी से भी निष्पक्ष जांच करते हुए जल्द से जल्द दोषियों पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed