फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Deputy CM Samrat Chaudhary performed puja at Ratneshwar Mahadev and Teldiha Shaktipeeth.

Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रत्नेश्वर महादेव व तेलडीहा शक्तिपीठ में की पूजा, असरगंज में करेंगे रोड शो

Mon, 24 Nov 2025 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Nov 2025 01:03 PM IST
सार

Bihar: पूजा-अर्चना के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि तारापुर और बांका की पवित्र धरती पर आकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ। रत्नेश्वर नाथ महादेव और तेलडीहा शक्तिपीठ में राज्य की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की है।

विज्ञापन
Bihar: Deputy CM Samrat Chaudhary performed puja at Ratneshwar Mahadev and Teldiha Shaktipeeth.
तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने दो दिवसीय तारापुर दौरे के क्रम में सोमवार को तारापुर स्थित रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया। इसके बाद वे बांका जिले के शंभूगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तेलडीहा मंदिर पहुंचे, जहां पुजारी श्याम अर्चाय द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। मंदिर दर्शन के उपरांत बांका जिले के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया।
विज्ञापन


पढे़ं: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव बोरे में बांधकर नदी में फेंका; 11 नामजद और 6 अज्ञात पर भी केस
विज्ञापन


पूजा-अर्चना के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि तारापुर और बांका की पवित्र धरती पर आकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ। रत्नेश्वर नाथ महादेव और तेलडीहा शक्तिपीठ में राज्य की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की है। बाबा भोलेनाथ और मां शक्ति की कृपा से बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इधर, उप मुख्यमंत्री के आज असरगंज प्रखंड में प्रस्तावित रोड शो को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं, वहीं कई महिलाएं उनके स्वागत में फूल बरसाने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed