फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur: Sakshi murder case Investigation incomplete even after a year only one of 7 named accused arrested

साक्षी हत्याकांड: एक साल बाद भी जांच अधूरी; नामजद सात आरोपियों में केवल एक गिरफ्तार, दो जमानत पर, बाकी मौज में

Sat, 05 Apr 2025 06:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Apr 2025 06:53 PM IST
सार

Bhagalpur News: साक्षी हत्याकांड की जांच एक साल बाद भी अधूरी है। विसरा रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि की गई है। लेकिन मामले में नामजद सात आरोपियों में सिर्फ एक की गिरफ्तारी हुई है, दो अग्रिम जमानत पर हैं और बाकी खुलेआम ड्यूटी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bhagalpur: Sakshi murder case Investigation incomplete even after a year only one of 7 named accused arrested
नर्सिंग स्कूल की छात्रा साक्षी कुमारी (मृतका) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भागलपुर के कहलगांव स्थित एएनएम नर्सिंग स्कूल की छात्रा साक्षी कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला एक साल बाद भी रहस्य बना हुआ है। लेकिन हाल ही में आई विसरा रिपोर्ट ने इस केस में अहम मोड़ ला दिया है। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि साक्षी की मौत एल्युमिनियम फास्फेट (सल्फास) जैसे जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। इस रिपोर्ट से जहां मौत का कारण साफ हो गया है, वहीं पुलिस की धीमी कार्रवाई और लापरवाही ने परिजनों की बेचैनी और पीड़ा को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

 
22 फरवरी 2024 की सुबह संदिग्ध हालत में हुई थी मौत
जानकारी के मुताबिक, बीते वर्ष 22 फरवरी को साक्षी की मौत कहलगांव अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग स्कूल में हुई थी। मृतका अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरोन गांव निवासी नागेंद्र कुमार साह की बेटी थी। वह एएनएम की छात्रा थी और हॉस्टल में रह रही थी। मौत के बाद परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए कहलगांव थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नामजद आरोपियों में तत्कालीन अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. आनंद मोहन, नर्सिंग स्कूल की तत्कालीन व वर्तमान प्राचार्या अर्चना कुमारी, वार्डन अनिमा कुमारी, प्रबंधक गोविंद उपाध्याय, गार्ड संजय कुमार और रसोइया शन्नी कुमार के नाम शामिल थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को फिर लगा झटका, अब इस जिले के सात नेताओं ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिर्फ एक गिरफ्तारी, बाकी आरोपी अब भी आजाद
इस हाई प्रोफाइल केस में कहलगांव पुलिस ने केवल रसोइया शन्नी कुमार को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी सितंबर 2024 में पूर्णिया जिले से हुई थी। इसके अलावा दो आरोपियों डॉ. आनंद मोहन और गोविंद उपाध्याय ने अग्रिम जमानत ले रखी है। बाकी आरोपी आज भी अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं, जो पुलिस की निष्क्रियता और स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
 
प्राचार्या को फिर से दी गई जिम्मेदारी, वार्डन को हटाया गया
जिस प्राचार्या अर्चना कुमारी पर साक्षी की मौत का सीधा आरोप है, उसे फिर से उसी पद पर तैनात कर दिया गया है। वहीं, आरोपी वार्डन अनिमा कुमारी को हटा दिया गया। यह फैसला तब लिया गया, जब पूरे मामले में जांच अब भी अधूरी है। इससे परिजनों में नाराजगी है और स्वास्थ्य विभाग की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
 
रोटी में मिलाकर दिया गया था जहर’
साक्षी के पिता नागेंद्र साह ने पुलिस को दी प्राथमिकी में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 21 फरवरी की रात रसोइया शन्नी कुमार ने उनकी बेटी को आधी रोटी में जहर मिलाकर दी थी। अगले दिन सुबह साक्षी की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले साक्षी ने अपनी मां से बात कर रोटी में कुछ मिलाए जाने की बात भी कही थी।

यह भी पढ़ें- Bihar: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ RYA और इंसाफ मंच का भड़का आक्रोश, प्रतियां जलाकर सरकार से की वापसी की मांग

 
छात्राओं ने किया था दो दिन तक प्रदर्शन
साक्षी की मौत के बाद हॉस्टल की छात्राएं उग्र हो गई थीं। उन्होंने शव को नर्सिंग स्कूल के सामने रखकर दो दिनों तक हंगामा किया और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान सैकड़ों छात्राएं कहलगांव थाना भी पहुंचीं और न्याय के लिए गुहार लगाई थी।
 
एक साल बाद भी नहीं मिला न्याय, परिजन परेशान
मामले की जांच बेहद धीमी गति से चल रही है। विसरा रिपोर्ट आने के दस दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजन अब भी इस उम्मीद में हैं कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा, लेकिन हर बीतता दिन उनकी उम्मीदों को कमजोर करता जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद का सपना पहले पीएम मोदी ने तोड़ा, अब नीतीश भी तोड़ेंगे
 
खुद पर सवाल उठने पर पुलिस ने यह कहा
कहलगांव एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बयान दिया है कि साक्षी हत्याकांड से जुड़ी फाइल और केस डायरी का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ) दूबे देव गुरु का कहना है कि केस हत्या की धारा में दर्ज है और पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed