फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Seven Muslim leaders resigned from JDU in Aurangabad: Protest against Waqf Amendment Bill

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को फिर लगा झटका, अब इस जिले के सात नेताओं ने दिया इस्तीफा

Sat, 05 Apr 2025 03:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Apr 2025 03:35 PM IST
सार

Waqf Amendment Bill: इस्तीफा देने के बाद नेताओं ने कहा कि अब जदयू को मुस्लिमों वोटरों की जरूरत नहीं है। जदयू ने वक्फ संशोधन बिल पर अपना रूख स्पष्ट कर यह बात साबित कर दी है। सीएम नीतीश कुमार से हमलोगों का भरोसा उठ गया है। इसलिए आज हम सभी जनता दल यूनाइटेड से अलग हो रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Seven Muslim leaders resigned from JDU in Aurangabad: Protest against Waqf Amendment Bill
मुस्लिम नेताओं ने दिया इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्फ संशोधन विधेयक के कारण सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को बिहार में झटका लगने का सिलसिला जारी है। अब औरंगाबाद में जदयू के मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। वक्फ संशोधक विधेयक पर जदयू के स्टैंड नाराज सात मुस्लिम नेताओं ने अपने सर्मथकों के साथ मिलकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग दी। इस्तीफा देने वालों में समता पार्टी के रूप में स्थापना काल से 27 वर्षों से जुड़े जदयू के जिला उपाध्यक्ष जहीर अहसन आजाद जिला महासचिव व अधिवक्ता अतहर हुसैन, मंटू, जदयू नेता व जिला कार्यकम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) के सदस्य मो. इलियास खां, जदयू नेता व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. फारूक अंसारी,  पार्टी नेता व पूर्व वार्ड पार्षद सैयद अनवर हुसैन, जदयू नेता व वार्ड पार्षद खुर्शीद अहमद, पार्टी नेता फखरे आलम, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मोजफ्फर इमाम कुरैशी एवं उनके दर्जनों समर्थक जदयू नेता शामिल हैं।

विज्ञापन


किसी से नहीं मिले मुख्यमंत्री
इन नेताओं ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर जदयू की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। कहा कि वक्फ संशोधन बिल 2024 का समर्थन करने वाले नीतीश कुमार सेकुलर नही रह गए है। उनके चेहरे से सेकुलर होने का मुखौटा उतर गया है। नीतीश कुमार पंगु बन कर रह गए है। नेताओं ने कहा कि जिस तरह जदयू के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 पर अपना पक्ष रख रहे थे, तो ऐसा लग रहा था कि कोई भाजपा का मंत्री बोल रहा है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर जमीयतुल उलेमा हिंद, मुस्लिम पर्सनल लॉ, इमारत शरिया जैसे मुस्लिम संगठनों के जिम्मेदारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की कोशिश की लेकिन मुख्यमंत्री किसी से नहीं मिले और न ही वक्फ संशोधन बिल पर कुछ बोला बल्कि उन्होंने व्हिप जारी कर लोकसभा एवं राज्यसभा में बिल का सर्मथन कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जदयू अब सेक्युलर नहीं रहा
वही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजे इस्तीफा पत्र में जिला महासचिव जहीर अहसन आजाद ने कहा है कि बहुत ही अफसोस के साथ मैं जनता दल यूनाईटेड की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से त्याग पत्र दे रहा हूं। मैं समता पार्टी के स्थापना काल से ही पार्टी के सिपाही के रूप में काम करता रहा हूं। जब जनता दल से अलग होकर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में 12 सांसदो के साथ जब जनता दल जॉर्ज का गठन हुआ था, तो मैं भी वहां मौजूद था। इसके बाद समता पार्टी बना तो मैं जिला का कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद जनता दल यूनाईटेड का गठन हुआ तो भी मैं जिला का कोषाध्यक्ष था। इस बीच जिला विधि संध का अध्यक्ष, राज्य परिषद का सदस्य, तीन बार पार्टी का जिला निवार्ची पदाधिकारी नियुक्त किया गया। बिहार प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ट का महासचिव भी रहा। अभी मुझे जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेंदारी दी गई थी, जिसे बखूबी निभा रहा था लेकिन बहुत ही भारी मन से पार्टी से अलग हो रहा हूं। जदयू अब सेक्युलर नहीं रहा। ललन सिंह और संजय झा भाजापा से मिल कर पार्टी को बर्बाद कर दिए। पूरे भारत के मुसलमानों को पूरा भरोसा था कि जदयू वक्फ बिल के विरूद्ध जाएगा लेकिन जदयू ने पूरे भारत के मुसलमानों के भरोसे को तोड़ा और धोखा दिया और वक्फ बिल का समर्थन कर दिया। 


नेताओं-कार्यकर्ताओं का जदयू छोड़ना जारी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed